नई दिल्ली:भारत में लोगों के लिए डायबिटीज आज एक आम बीमारी बन कर सामने आ रही है। हर घर में एक से दो डायबिटीज पेशेंट आपको देखने को मिल जाएगा। हालांकि इस बीमारी को अगर नजरअंदाज किया जाए तो यह आने वाले समय में चलकर एक गंभीर समस्या उत्पन्न कर देती है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी इंसान को हो जाए तो पूरी तरीके से खत्म नहीं होती। इस बीमारी को जड़ से खत्म करने का अभी तक कोई भी इलाज नहीं आ पाया है। ये हमारी लाइफ स्टाइल और खानपान से एक तरह से जुड़ी हुई बीमारी है। हालांकि अपने जीवनशैली को और अपने डाइट को सुधार कर इस रोग को नियंत्रण में रखा जा सकता है। ये बीमारी तब उत्पन्न होती है जब अग्नाशय ठीक प्रकार से इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता या फिर हमारा शरीर इंसुलिन का उपयोग ठीक से नहीं कर पाता। आज इस लेख के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं तो इन तीन सफेद चीजों से दूरी बनाना सीख ले। इन तीन सफेद चीजों के इस्तेमाल से आपको डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाएगा और आप ज्यादा बीमार पर सकते है।
नमक (Salt)
किसी भी भोजन में अगर नमक ना डाला जाए तो उसका स्वाद बिल्कुल ही अच्छा नहीं लगता है। नमक भोजन के लिए बेहद ही जरूरी माना जाता है। इसके खाने में परते ही खाने का स्वाद ही बदल जाता है और स्वादिष्ट हो जाता है। नमक में पर्याप्त मात्रा में क्लोराइड और सोडियम पाया जाता है जो हमारे शरीर को इसी के जरिए मिलता है। लेकिन किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा उपयोग करते हैं तो हमारे लिए नुकसानदेह होता है, नमक भी बिल्कुल ऐसा ही है। नमक का अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा होता है, साथी ही हमारी हड्डियां कमजोर होने लग जाती है। इसके बाद हमें डायबिटीज होने का खतरा बन जाता है।
मैदा
मैदे का निर्माण आटा को रिफाइंड करके किया जाता है। जब हम मैदा के निर्माण के लिए आटा को पीसकर उसे छानते हैं तो उसके अंदर मौजूद फाइबर, गुड फैट, मिनरल, विटामिन और फाइटो न्यूट्रिएंट्स के मोटे दाने अलग हो जाते हैं। यही कारण है कि मैदे के अंदर किसी भी तरह के पोस्टिक तत्व की मौजूदगी बिल्कुल भी नहीं होती है। इसका अधिक सेवन करने से हमारे शरीर में ट्राइग्लिसराइड का खतरा होने लगता है। डॉक्टरों और एक्सपर्ट्स के अनुसार इसका नियमित रूप से सेवन करने से हमारे शरीर में टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
सफ़ेद चावल (White rice)
चावल हमारे खाने का एक अहम हिस्सा माना जाता है। कई लोग को चावल इतना पसंद होता है कि वह इसे बिना खाए एक दिन भी नहीं रह पाते है। चावल खाने के बाद हमें आराम और नींद का भी अनुभव होता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं सफेद चावल को बनाने के लिए उसे रिफाइंड किया जाता है। जिसके वजह से उसमे मौजूग भूसी और रेणाणु जैसे पोषक तत्व खत्म हो जाता है। एक शोध के मुताबिक यह पाया गया है कि जो भी इंसान ज्यादा चावल का सेवन करता है उसे टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा होता है। साथ ही चावल खाने से हमारे अंदर आलस और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं भी उत्पन्न होती है।
चीनी (Sugar)
डायबिटीज जैसी बीमारियों के लिए 5 सफेद चीजों में से चीनी को सबसे ज्यादा हानिकारक और नुकसान दे माना गया है। दूध चाय, हलवा, मिठाई इत्यादि सामानों में चीनी का मिलाने से स्वाद कई गुना बढ़ तो जाता है, लेकिन इसका सेवन करके आप किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी एक्सरसाइज नियमित रूप से नहीं कर रहे हैं तो आपके शरीर में डायबिटीज होने की या बढ़ाने की संभावनाएं ज्यादा पैदा हो जाती है।
सफेद आलू (White Potato)
अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान है तो सफेद आलू का पूरी तरह से बहिष्कार कर दे। कि हमारे सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है। इसे खाने से डायबिटीज जैसी बीमारी का भी खतरा बना रहता है। अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं तो भूलकर भी सफेद आलू को ना खाएं। इसके अंदर स्टार्च और कार्ब की मात्रा भरपूर पाई जाती है। जो कि हमारे शरीर के लिए नुकसान दे है। अगर आप इस आलू का सेवन मक्खन और डीप फ्राई करके या मैस करके करते है, तो इसे आज से ही बंद कर दीजिए। इसका ज्यादा सेवन करने से आगे चलकर ये कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों का भी रूप ले लेता है।