नई दिल्ली- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब केवल 7 महीने का समय रह गया बीजेपी गठबंधन के साथ 38 दल है। तो वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया में 26 पार्टिया शामिल है। जबकि बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती इन दोनों संगठनों की हिस्से में नहीं है। इस बीच इंडिया टुडे और सी वोटर के जो आंकड़े हैं वह यह बता रहे हैं कि यूपीए के भंग होने और इंडिया के बनने के बाद से उत्तर प्रदेश में विपक्षी समूह को फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए एक ताजा सर्वे बीएसपी पार्टी की टेंशन बढ़ा सकती है।
इंडिया टुडे सी वोटर के मूड ऑफ द नेशन सर्वे के अनुसार आज लोकसभा चुनाव हुए तो यूपी में एनडीए 49 प्रतिशत और इंडिया को 37% बसपा को साथ और अन्य के खाते में 5% वोट जाने की संभावना जताई जा रही है।
इंडिया टुडे सी वोटर सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर 72 सिम एनडीए गठबंधन को जाती हुई दिख रही है वहीं सपा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खाते में मैच 8 सिम ही जाती हुई दिखाई दे रही। वहीं मायावती वाली बसपा के खाते में एक भी सीट नहीं जा रही है।
2019 के लोकसभा परिणाम में बीजेपी को 62 अपना दल को दो कांग्रेस को एक बसपा को 10 और सपा को 5 सिम मिली थी बाद में उन्हें तीन जगह पर उपचुनाव भी करने पड़े थे। इसमें रामपुर आजमगढ़ को भाजपा ने कब्जा कर लिया वही मैनपुरी से सपा की डिंपल यादव ने जीत दर्ज की थी।