नई दिल्ली। हाल के दिनों में लोगों के बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और फूड हैबिट के चलते लोग तेजी से डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया भर में लोगों के बीच डायबिटीज के खतरे की तादाद बढ़ रही है। डायबिटीज की समस्या ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने के कारण होती है। ऐसे में अगर आप अपनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखते हैं, तो ब्लड डायबिटीज होने पर गंभीर स्थिति नहीं पैदा होगी।
शुगर पेशेंट को अपने खाने-पीने के ऊपर खाल ध्यान रखना चाहिए नहीं तो उनके स्वास्थ्य पर गंभीर स्थिति बन सकती है। भारत में ऐसे कई महत्त्व फेमस न्यूट्रिशन डाइटिशियन एक्सपर्ट है जोकि डायबिटीज में शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के बारे में सही सलाह देते हैं। ऐसे में मशहूर निट्रेशन एक्सपर्ट निखिल वत्स निजी न्यूज़ से एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि रामदाना (राजगिर) खाने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
रामदाना खाने के क्या फायदे हैं
रामदाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। रामदाना जिसे लोग राजगीरा चौलाई या अमरनाथ के नाम से भी जानते हैं ज्यादातर यह व्रत के दिनों में लड्डू के रूप में बनाकर खाए जाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इसके अगर रोजाना सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। डायबिटीज के मरीज खाना चाहिए राजगिरा, राजगिरा भरपूर मात्रा में कैल्शियम प्रोटीन होता है, जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
डायबिटीज शुगर को कंट्रोल करने में परेशान है, उन्हें राजगीर में भरपूर मात्रा में होता है, इसे खाने की सलाह देते हैं, इसे आप लड्डू या फिर अपनी पसंद के मसाला, नमक मिर्च डालकर खा सकते हैं। राजगीर खाने से काफी समय तक पेट भरा हुआ होता है। जिसके कारण आपको बार बार भूख नहीं लगती हैं ऐसे में आप अपने मोटापे को कंट्रोल करने में आसानी होती है। राजगीर से आप कटलेट बना कर खा सकते हैं, यह डायबिटीज के मरीज के लिए बहुत फायदेमंद होगा इसके अलावा बिस्किट के रूप में भी आप राजगिरे का इस्तेमाल करके आ सकते हैं।