Lucky Plants: पौधों घर को सुंदर बनाते है, इसके साथ ही सुख-समृद्धि का प्रतीक है। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को बेहद ही शुभ बताया गया है। यह बात तो सभी जानते हैं कि मनी प्लांट लगाने से घर की आर्थिक स्थिति सुधरती है। लेकिन, मनी प्लांट के अलावा और भी कई पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
वास्तु के अनुसार इन पौधों से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इन पौधों को घर में लगाकर आप अपने मुकाम को हासिल कर सकते हैं। इन पौधों के आगमन से घर का माहौल काफी अच्छा रहता है। परिवार के लोग एक दूसरे के साथ मिल जुलकर रहते हैं। इन पौधों को आप घर के अंदर और बाहर भी रख सकते हैं। तो आईये ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में आज हम आपको यहां विस्तार से बताते हैं।
यह भी पढ़ें:-लड़कियों को क्रेजी करने आ रहा 108 MP कैमरा वाला Realme का सबसे हल्का स्मार्टफोन, 10 मिनट में 40 % चार्ज
अनार का पौधा
ये बात तो हम सभी को पता है कि अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन यह पौधा वास्तु के हिसाब से भी काफी अच्छा माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। ध्यान रहे इस पौधे को कभी भी गलती से भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में न लगाएं।
बेल का पौधा
वास्तु में बेल के पौधे को भी काफी अच्छा माना गया है। मान्यता है कि बेल के पौधे में भगवान शिव का वास है। जिस घर में भगवान भोलेनाथ का वास होता है, वहां कभी पैसों की तंगी नहीं रहती है। बेल का पौधा लगाने से घर धन-दौलत से भरा रहता है।
नौबजिया का पौधा
वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में नौबजिया का पौधा लगाना बहुत शुभ माना गया है। यह पौधा देखने में बेहद ही खूबसूरत होता है। इस पौधे को घर में लगाने से तरक्की के रास्ते भी खुल जाते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)