नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग के दौरान सुकमा के ताड़मेटल और दुलेड के बीच सीआरपीएफ और नक्सलियों बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई। कोबरा 206 के जावों के साथ के मुठभेड़ देखने कोमिल रही है।
नक्सलियों से झड़प मीनपा में पोलिंग पार्टी को सुरक्षा देने के लिए जवान जंगलों में मुस्तैद कर दिए गए थे। जानकारी के अनुसार, यहां करीब 20 मिनट तक मुठभेड़ में गोली चली। इसमें कुछ जवान भी घायल हुए हैं। कांकेर ज़िले में बांदे थाना इलाके बीएसएफ़ एवं डीआरजी की टीम पोलिंग के लिए एरिया डोमिनेशन पे निकली थी।
डीआरजी के साथ पानावर के पास लगभग 1 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। कुछ देर के लिए मतदान भी प्रभावित हुआ है। घटना स्थल से AK47 भी जब्त हुई है। बीजापुर में 3 नक्सली ढेर हो गए। क्षेत्र की सर्च कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही कुछ नक्सली के घायल या मृत होने की खबर मिली है।
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
छत्तीसगढ़ चुनाव में वोटिंग के दौरान दोपहर एक बजे करीब पदेड़ा के दक्षिण में पुलिस और माओवादियों की बीच मुठभेढ़ देखने को मिली। मतदान दिवस को एरिया डॉमिनेशन डयूटी पर सीआरपीएफ की 85वीं वाहिनी एवं माओवादियों के बीच यह मुठभेड़ हुई है।
इसके साथ ही मुठभेढ़ लगभग 5-10 मिनट तक चलती रही। इसमें माओवादियों को 2-3 शव उठाकर भागते हुए भी देखा गया है। खून के धब्बे एवं घसीटे जाने के चिह्न भी मिले। सभी जवान सुरक्षित हैं और करीब सर्चिंग अभियान जारी रह सकता है।
इतनी सीटों पर मतदान संपन्न
छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो गई है। छत्तीसगढ़ और मिजोरम में अभी भी वोटिंग देखने को मिल रही है। राज्य के 10 सीटों में मतदान भी खत्म संपन्न हो गया। इसके साथ ही 10 सीटों पर मतदान बाद में आरंभ हो गया था।
इसके साथ ही मिजोरम में एक ही चरण में सभी 40 सीटों पर वोटिंग देखने को मिल रही है। वहीं, कई नक्सल प्रभावित हिस्सों में भी वोटिंग होने के चलते चुनाव आयोग ने वहां 60 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की है। चुनाव संपन्न कराने के लिए 25,429 कर्मचारियों को लगाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण की वोटिंग चल रही है।