नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को आज वो किसी परिचय की मोहताज नहीं। निरहुआ संग जोड़ी जमाने वालीं आम्रपाली एक फिल्म के लिए काफी मोटी फीस वसूलती हैं।
खबरों की मानें तो वो एक फिल्म का 25 से 30 लाख रूपए तक चार्ज करती हैं। आम्रपाली आज के समय में हाईएस्ट पेड भोजपुरी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। आम्रपाली दुबे अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है।
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़ी चीजें हमेशा इंस्टग्राम अकाउंट के जरिये शेयर करती रहती हैं। आम्रपाली दुबे जब भी पर्दे पर नजर आती हैं, तो फैंस उनकी तरफ खींचे चले जाते हैं।
https://youtu.be/RzpBLVJpeXg
खासकर जब भी आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) किसी गाने या फिर फिल्म में नजर आते हैं, तो फिर तहलका ही मच जाता है।
इस जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। निरहुआ भोजपुरी फिल्मों के साथ ही राजनीती की दुनिया में भी धमाल मचाये हुए हैं। इसी बीच दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली का फिर से बेहद ही मजेदार और रोमांटिक गाना वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली चोरी – छिपे रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ एक्ट्रेस को रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। अब तो आप समझ की गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, जी हां फिल्म निरहुआ रिक्शावाला 2 (nirahua rikshawala 2) का एक गाना ‘मुंह पे अटक जाता’ (muhe pe atak jata) बार – बार पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
इस गाने को लोगों द्वारा काफी ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी सॉन्ग ‘मुंह पे अटक जाता’ में आपको भरपूर रोमांस और डांस देखने को मिल जायेगा। निरहुआ और आम्रपाली दुबे इधर से उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
आम्रपाली दुबे एक्टर को सबसे बचाती हुईं नजर आ रही हैं, ताकि कोई घर के अंदर उन्हें देख ना लें। गाने में दोनों की हॉट केमिस्ट्री को काफी ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। गाने में आम्रपाली सलवार शूट में दिख रही है। इनके रोमांस का कोई जवाब नहीं है।