Dubai Flood: बाढ़ से दुबई में जलप्रलय, दूतावास ने दुबई आने से बचने की दी सलाह, जानें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः रेगिस्तान के शहर में कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि यहां एक दिन जलप्रलय हो जाएगी। दिन और रात में अपनी चकाचौंध से अपनी ओर आकर्षित करने वाला शहर दुबई आज पानी ही पानी हो रहा है। दुबई में तूफान से और भारी बारिश से हालात बेकाबू हैं। शहर के कई इलाके दरिया में दब्दील हो गए हैं, जहां सड़कों के साथ-साथ घरों में भी पानी ही दिख रहा है।

सड़कों पर वाहनों की जगह नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बड़ी-बड़ी लग्जरी गाड़ियां भी पानी में तैरती दिख रही हैं। तूफान से बिगड़ते हालात देख यूएई में भारत के वाणिज्य दूतावास ने हवाई यात्रा रद्द करने की सलाह दी गई है। हालात सामान्य होने तक भारत से लोगों के नहीं आने की अपील की गई है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

बारिश ने तोड़े सब रिकॉर्ड

ओमान की ओर से आए तूफान ने दुबई में जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है, जिससे हर कोई काफी परेशान है। दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ ने तबाही मचाकर रख दी है। अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इससे यहां के लोग उबरने की कोशिश लगातार जारी है।

दूतावास ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी कहा बड़ी बात कही है। एडवाइजरी में अधिकारी परिचालन को सामान्य करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सलाह दी है कि यात्री उड़ानों के समय के बारे में जानकारी लेकर ही हवाई अड्डे पर पहुंचे।

दूतावास के अनुसार, सप्ताह की शुरुआत में यूएई में भारी बारिश के चलते कई जगह पानी भरने से हालात बदतर हो गए। हालातों को देखते हुए दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अस्थायी रूप से आने वाली उड़ानों की संख्या को सीमित किया है।

हवाई यात्रा से बचने की सलाह

दूतावास ने भारत से आनी वाली उड़ानों को रद्द करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि दुनिया का सबसे व्यस्त दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 24 घंटे के भीतर सामान्य स्थिति में आ सकता है। दूतावास ने एडवाइजरी में बताया कि दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले या जाने वाले भारतीय यात्रियों को यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। गैर जरूरी यात्रा को फिर से निर्धारित करने की भी सलाह दी गई है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App