Farmers Protest 2.0: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र और किसानों के बीच महासंग्राम, 4 रूट पर रेल सेवा बाधित

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली: 14 फरवरी को किसान आंदोलन के दूसरे दिन भी प्रदर्शनकारी किसान पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर डटे रहे। दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे पर आवाजाही बंद रही। किसानों को दिल्ली की तरफ आने से रोकने के लिए हरियाणा पुलिस मुस्तैद दिखी। भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

बैरिकेडिंग और कांटेदार तार

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसान दिल्ली कूच करने के लिए बॉर्डर के एक छोर पर खड़े हैं, तो दूसरे छोर पर उनको रोकने के लिए सुरक्षा के जवान। किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है, कांटेदार तार लगाए गए हैं।

मांगों पर गतिरोध

बिजली अधिनियम 2020 रद्द: सरकार इस मांग पर सहमत।
लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को मुआवजा: सरकार इस मांग पर सहमत।
आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज केस वापस लेना: सरकार इस मांग पर सहमत।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी: सरकार इस मांग पर असहमत।
किसानों की कर्ज माफी: सरकार इस मांग पर असहमत।
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करना: सरकार इस मांग पर असहमत।

सरकार और किसानों के बीच टकराव

सरकार का कहना है कि अगर एमएसपी की गारंटी दी जाएगी तो जीडीपी का 17 लाख करोड़ इसी में चला जाएगा। सरकार को डर है कि कानूनी गारंटी की वजह से उसकी आर्थिक बैलेंसशीट बिगड़ सकती है। किसानों का कहना है कि सरकार ने दो साल पहले उनसे इस बात का वादा किया था, ऐसे में अब उसे पीछे नहीं हटना चाहिए।

वहीं, दूसरी तरफ पंजाब के किसानों ने 15 फरवरी को 4 रूट पर रेल रोको अभियान शुरू किया है। यह अभियान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।

कौन से रूट प्रभावित होंगे:

  • बठिंडा/बरनाला रूट
  • लुधियाना/जाखल/दिल्ली रूट
  • राजपुरा/दिल्ली रूट
  • अमृतसर/फतेहगढ़ साहिब रूट

इन रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द या प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट या ऐप पर अपडेट देख लें।

किसानों की मांगें:

  • न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी
  • किसानों की कर्ज माफी
  • स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करना

दिल्ली की सीमाओं की मजबूत किलेबंदी:

किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए पुलिस ने सभी सीमाओं की मजबूत किलेबंदी कर दी है। टिकरी-सिंघु, झरोदा, और चिल्ला-गाजीपुर बॉर्डर पूरी तरह से सील कर दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर बैरिकेड्स, लोहे की कीलें और कंक्रीट के बैरिकेड्ट लगा दिए हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App