MP Board 10th or 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) के 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 2023 जल्द ही रिलीज होने वाला है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते एपी बोर्ड ने 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी किया था, जिसके बाद से अब 10वीं और 12वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in या mpreuslts.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। खबरों की मानें तो रिजल्ट को किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कब आएगा MP Board Result ये है इसकी अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 10वीं और 12वीं दोनो ही क्लास के बोर्ड रिजल्ट को अगले सप्ताह तक जारी कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजे को 25 मई तक घोषित किया जा सकता हैं। हालांकि अभी बोर्ड ने रिजल्ट को जारी करने की डेट और टाइम की आधिकारिक एन्नाउसमेंट नहीं की है। वहीं छात्रों को एडवाइस दी जाती है कि रिजल्ट से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आप केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें और बाकी अफवाहों से बचें रहें।
कैसे चेक करें MP Board 10th, 12th Result 2023
• सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpreuslts.nic.in. पर जाना है।
• इसके बाद आपको होम पेज पर MP Board 10th Result 2023 link पर क्लिक करना है।
• फिर अपना रोल नंबर और बाकी जानकारी डालें।
• इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर सामने खुल जाएगा।
• आखिर में मार्कशीट को डाउनलोड कर इसकी एक कॉपी निकलवा रख लें।
आपको बताते चलें कि इस 2023 साल में मध्य प्रदेश बोर्ड से करीब 19 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के एग्जाम दिए है। इन स्टूडेंट को अपने रिजल्ट का काफी इंतजार है ताकि कॉलेज में एडमिशन लिया जा सकें।