IPL 2023: हेनरिक क्लासेन और विराट कोहली ने शतक जड़कर बना डाला नया रिकॉर्ड, तोड़ पाना है काफी मुश्किल

By

Anil Kumar

IPL 2023 New Record: हेनरिक क्लासेन और विराट कोहली ने आईपीएल 2023 के मैच नंबर 65 में शतक जड़कर एक नया किर्तिमान स्थापित कर दिया है।

IPL 2023 SRH vs RCB: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 65 में फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी और मार्करम की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने थीं। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गया था। जिसमें एसआरएच और आरसीबी की ओर से हेनरिक क्लासेन और विराट कोहली ने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। हेनरिक क्लासेन ने इस मुकाबले में 51 गेंद पर 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए और वहीं किंग कोहली ने भी 63 गेंद पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। ऐसा करते ही दोनों बल्लेबाजों ने नया रिकॉर्ड बना दिया।

IPL 2023 SRH vs RCB match record: दरअसल इस मुकाबले में दो शतक देखने को मिले और इसी के साथ इस सीजन अब तक कुल 8 शतक लग चुके हैं, जोकि एक रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 8 शतक लगने का रिकॉर्ड है। जोकि पिछले ही सीजन साल 2022 में बना था और इस सीजन भी अब तक कुल 8 शतक लग चुके हैं। जिसके साथ ही यह साल संयुक्त रूप से साल 2022 के बराबर हो गया है। इसके साथ ही अभी इस सीजन 9 मैच और बाकी है, जिसमें शायद एक शतक और देखने को मिल सकता है। इससे पिछला रिकॉर्ड 7 शतकों का था, जोकि साल 2016 में बना था।

IPL 2023 के सभी शतकों की सूची –

हैरी ब्रूक- 100* रन
वेंकटेश अय्यर- 104 रन
यशस्वी जायसवाल- 124 रन
सूर्यकुमार यादव- 103* रन
प्रभसिमरन सिंह- 103 रन
शुभमन गिल- 101 रन
हेनरिक क्लासेन- 104 रन
विराट कोहली – 100 रन

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App