Car with ADAS Features: भारतीय वाहन बाजार में बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में कई कारें मौजूद हैं। आपको यहाँ पर अपने जरूरत के हिसाब से कोई न कोई अच्छी कार जरूर मिल जाएगी। अगर आप भी एक नई कार खरीदने पर विचार कर रहे हैं। तो इस रिपोर्ट में आज हम आपको कुछ ऐसी कारों के बारे में जानकारी देंगे। जिनमें कंपनियां ADAS फीचर्स देती हैं। आपको बता दें कि ADAS एक सेफ्टी फीचर है। जिससे आपको अपनी कार में अतरिक्त सुरक्षा मिल जाती है।
ADAS फीचर्स के साथ आने वाली कुछ पॉपुलर कार:
Toyota Innova HyCross इस लिस्ट में पहले नंबर पर आती है। जिसमें ADAS लेवल 2 सेफ्टी फीचर दिया गया है। यह कंपनी की एक एमपीवी सेगमेंट कार है। जिसे अपने ज्यादा बूट और केबिन स्पेस के लिए पसंद किया जाता है।
Tata Safari का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल किया है। कंपनी की इस एसयूवी में आपको ADAS देखने को मिल जाता है।
तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में Tata Harrier आती है। यह कंपनी की आकर्षक लुक वाली एक प्रीमियम एसयूवी है। इसमें ADAS टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
इस लिस्ट में चौथा नाम MG ZS EV का है। इसे बाजार में ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में उतारा गया है। इसमें आपको बेहतर तकनीक पर आधारित इंजन के अलावा ज्यादा माइलेज और कई आधुनिक फीचर्स मिल जाते हैं।
MG Gloster का नाम इस लिस्ट में पांचवा है। जो ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी के साथ आती है। यह कंपनी की एक अग्रेसिव लुक वाली एसयूवी है। जिसे पॉवरफुल इंजन के साथ ही ज्यादा माइलेज के साथ बाजार में पेश किया गया है।
MG Astor इस लिस्ट की छठी कार है। इस कार का डिज़ाइन काफी शानदार है और कंपनी ने इसे पॉवरफुल इंजन के साथ मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें आपको बेहतर सुरक्षा के लिए ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी देखने को मिल जाता है।