बीजेपी के भीष्म पितामह लाल कृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, जानिए यह पुरस्कार क्यों सबसे अहम?

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले और बीजेपी के संस्थापकों में से एक लालकृष्ण आडवाणी को देश का सबसे बड़ा भारत रत्न दिया जाएगा। भारत रत्न दिए जाने का ऐलान खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने करते हुए एक्स यानी ट्विटर पर एक पोस्ट किया है।

उनसे पहले मोदी सरकार ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का काम किया था। बीजेपी को थल से नभ तक ले जाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी इस साल के दूसरे ऐसे शख्स होंगे, जिन्हें भारत के उच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर यानी एक्स पर पोस्ट लिखकर उन्हें बधाई दी है। नरेंद्र मोदी ने बड़ी बातें लिखी हैं।

पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान करते हुए एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान का ऐलान करते समय भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि लिखा, मुझे यह बताते हुए बेहद हर्ष हो रहा है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

मैंने उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। पीएम नरेंद्र मोदी के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्याथ ने भी उन्हें बधाई दी।

भारत रत्न में क्या मिलता है?

देश में सबसे बड़ा अवार्ड भारत रत्न पुरस्कार का ही माना जाता है, जिसमें व्यक्ति देश वीआईपी शामिल रहता है। भारत रत्न को प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री शामिल हैं।

संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है। यह एक ऐसा रत्न है, जिसमें व्यक्ति को कोई राशि प्रदान नहीं की जाती है। कैबिनेट मंत्री बराबर वीआईपी का दर्जा दिया मिल जाता है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App