Bihar Board 10th Result 2024: कंफर्म! बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर, अगले 2 दिन बाद आ रहा रिजल्ट

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) (BSEB 10th Result 2024) बहुत जल्द ही बीएसईबी 10वीं परिणाम 2024 की घोषणा करने की तैयारी में लगा हुआ है। जिन भी छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी थी, नतीजे जारी होने के बाद वे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। इसी बीच बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कल यानी 29 मार्च को मैट्रिक रिजल्ट जारी नहीं करेगा।

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 31 मार्च, 2024 यानी रविवार के दिन जारी कर सकता है। हालांकि, इस भी खबर को अभी आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं किया गया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 डेट की पुख्ता जानकारी कल बीएसईबी नोटिफिकेशन के जरिये जारी कर दी जाएगी।

बीएसईबी के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 16.4 लाख छात्रों ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में शामिल हुए थे। सुबह के सत्र की परीक्षाए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक निर्धारित की गई थी, जबकि दोपहर के सत्र की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित की गई थी।

बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक परिणाम 2024: रिजल्ट कैसे चेक करें

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

2. अब इसके बाद मुखपृष्ठ पर मैट्रिक रिजल्ट 2023 अनुभाग पर जाकर क्लिक करें।

3. अब अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें।

4. अपनी मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए लॉग इन करें।

बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक परिणाम 2024 के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोसित किया जायेगा। यह कार्यक्रम बीएसईबी द्वारा आयोजित किया जाएगा और इसमें राज्य मंत्री शामिल होंगे।

वेबसाइट के माध्यम से बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक करें:-

1. सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर इंटर या कक्षा 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

3. लॉगिन विंडो पर अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें।

4. अपना रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें.

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App