Arvind Kejriwal Health Update: क्या अरविंद केजरीवाल की तबियत है नाजुक? कुर्सी की चिंता से बढ़ा डायबिटीज!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Health Update) को निगरानी निदेशालय (ईडी) की हिरासत में फिलहाल रखा गया है। सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है।

सूत्रों के मुताबिक ईडी कस्टडी के दौरान अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब हुई है। कई सोशल मीडिया पोस्टों में दावा किया जा रहा है कि जब ईडी ने उन्हें पकड़ा तो सीएम केजरीवाल की स्वास्थ्य स्थिति खराब हो गई थी।

इसके अलावा, जेल में सीएम की स्वास्थ्य में सुधार नहीं आया बल्कि उनकी हालात और भी अधिक खराब हो गई। कहा जा रहा है कि उनका शुगर लेवल 46 तक गिर गया है। इन सोशल मीडिया दावों की सच्चाई क्या है, चलिए इससे पर्दा हटाते हैं।

क्या खराब हैं Arvind Kejriwal की तबियत?

हिरासत में आने के बाद अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को एक वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाई है। सुनीता केजरीवाल का कहना है कि मैं मंगलवार शाम को जेल में अरविंद केजरीवाल से मिली उन्हें मधुमेह है और उनका शुगर लेवल ठीक नहीं है।

उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनसे मिलने के बाद कहा कि 55 वर्षीय अरविंद केजरीवाल मधुमेह के रोगी हैं और उनका रक्त शर्करा कम हो रहा है। कुछ सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल का रक्त शर्करा खतरनाक स्तर पर गिरा था, हालांकि, यह अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है और न ही अरविंद केजरीवाल के डॉक्टर्स द्वारा कोई बयान दिया गया है।

डायबिटीज के मरीज हैं दिल्ली के सीएम 

वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल की एक फोटो बहुत ही तेजी से वायरल होती हुईं भी नजर आ रही है। इन पोस्टों में कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान उनकी यह हालत थी, जबकि यह दावा पूरी तरह से गलत है।

इस पोस्ट में साझा की गई तस्वीर अहमदाबाद से है, जब अरविंद केजरीवाल गुजरात पहुंचे थे, महसाना में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए। अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी थी, लेकिन ज्यादा नहीं जैसा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये दावा किया जा रहा है। इस फोटो को एडिट करके शेयर किया गया है। केजरीवाल कई साल से डायबिटीज के रोगी हैं और यह कहना गलत है कि उनकी तबियत जेल जाने से खराब हुई। सीएम के तबियत को लेकर किये जा रहे दावे ये गलत है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App