Arvind Kejriwal UPdate: क्या जेल से बाहर आएंगे दिल्ली के सीएम, ED ने मांगी 7 दिन की रिमांड

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। Arvind Kejriwal के ED रेमैंड पर चर्चा है। अदालत में CM Arvind Kejriwal ने दावा किया कि लोग ED के दबाव में गवाह बन रहे हैं और बयान दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने अदालत में ED अधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि पूछताछ बहुत अच्छे माहौल में हुई।

उन्होंने कहा कि यह मामला दो साल से चल रहा है, लेकिन मुझे अब गिरफ्तार किया गया है। कोई अदालत ने मुझे सज़ा नहीं दी है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) S.V. राजू ने कहा कि सीएम केजरीवाल सवालों के सीधे उत्तर नहीं दे रहे हैं।

ED ने दिल्ली शराब नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार होने वाले CM अरविंद केजरीवाल को Rouse Avenue कोर्ट में पेश किया। इस दौरान, केंद्रीय जांच एजेंसी ने केजरीवाल के लिए सात दिनों की रेमांड की मांग की है।

अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में कहा कि हमें रिमांड फेस करने में कोई दिक्कत नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ED ने सारा ताना – बाना जान बूझकर रचा है ये ED की साजिश है वो आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश में लगी हुई है।

अदालत में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) S.V. राजू बहस कर रहे हैं। CM केजरीवाल की पक्षधर Ramesh Gupta की ओर से बहस हो रही है। ED ने 7 दिन की रिमांड मांगी है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App