Amarnath Yatra 2023 Date, Mystery, Importance, Food Menu: अमरनाथ हिंदू धर्म के पवित्र व प्रमुख तीर्थस्थलों में एक है। हार साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते हैं। इस साल 1 जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा की शुरू हो जाएगी, यानी यात्रा को शुरू होने में लगभग 21 दिन का समय है। हर साल इस यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाते हैं, ताकि हर एक व्यक्ति अच्छे से दर्शन करके अपने घर सही – सलामत पहुंच पाए। बाबा बरफानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु बहुत ही बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं, लेकिन यात्रा के आगाज़ से पहले ही अमरनाथ यात्रियों (Amarnath yatra 2023) के लिए एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, यात्रा के दौरान खाने की चीज़ों पर पाबंदियां लगी दी गई है।
इस साल बाबा बरफानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को कोल्ड ड्रिंक, कुरकुरे स्नैक्स, डीप फ्राइड और फास्ट फूड आइटम, जलेबी और हलवा जैसी भारी मिठाइयाँ, पूरिया और छोले भटूरे ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (Shri Amarnath Ji Shrine Board) द्वारा जारी वार्षिक यात्रा के लिए इन चीजों पर पाबंदी लगा दी गई है। यात्रा के दौरान ये चीजें आपके हेल्थ के लिए
हानिकारक साबित हो सकती हैं।
श्राइन बोर्ड की तरफ से अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन मेनू तैयार किया गया है, जो तीर्थयात्रियों और सेवा प्रदाताओं को भोजन परोसने और बेचने के लिए यात्रा क्षेत्र में आने वाले लंगर संगठनों, भोजन स्टालों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर लागू होगा। अमरनाथ यात्रा के दौरान 2022 में प्राकृतिक कारणों से करीब 42 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। सरकार ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर ऑक्सीजन बूथ लगाने का कदम उठाया है।
अमरनाथ यात्रा 2023 के दौरान मांसाहारी भोजन, शराब, तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, धूम्रपान पर बैन लगा दिया गया है। हालांकि, तीर्थयात्रियों को हर्बल चाय, कॉफी,फलों के रस, नींबू स्क्वैश और वेजिटेबल सूप जैसे पेय पीने की अनुमति दी गई है। खाने में भुने हुए चने, पोहा, उत्तपम, इडली, दाल-रोटी और चॉकलेट भी खा सकते हैं। फास्ट फूड को गुफा के रास्ते में वर्जित किए गए हैं।