नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य की जेठानी सुभ्रा मौर्य की शिकायत पर ज्योति के ससुराल वालों पर केस दर्ज कर लिया गया है। इसी के साथ ज्योति मौर्य के पति आलोक की मुश्किलें बढ़ सकती एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी ने यह केस अपने पति के साथ देवर आलोक और सास-ससुर के खिलाफ भी दर्ज कराया है। ज्योति की जेठानी का आरोप है। कि शादी के बाद से उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। ससुराल वाले रुपए के लिए मारपीट करते थे।
बता दें कि शुभ्रा मौर्य विनोद मौर्य की पत्नी जो देवी नगर मीरा पट्टी प्रयागराज में रहती शुभ्रा का आरोप है कि उनके पति विनोद मौर्य ने शादी के समय बताया था कि वह इंटेलिजेंस ब्यूरो है अधिकारी जबकि व जीएसटी विभाग में स्टेनोग्राफर के पद पर प्रयागराज में तैनात है इस तरह से झूठ बोलकर शादी की गई शादी के समय 5 लाख नगद और 5 लाख का जेवर कार समेत दहेज का अन्य सामान भी लिया गया था। इसके बाद भी दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने लगा और मारपीट की गई।
दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए शुभ्रा मौर्य ने अपने ससुर राम मुरारी मार्ग साथ लीलावती मार्ग जेठ अशोक कुमार मौर्य जेठानी प्रियंका मौर्य देवर आलोक मौर्य साथ लीलावती मौर्य जेट अशोक मौर्य जेठानी प्रियंका मौर्य देवर आलोक मौर्य के खिलाफ कई बार शिकायत की लेकिन कार्यवाही नहीं हुई पति विनोद मौर्य बार-बार बड़ी गाड़ी और हीरे की अंगूठी और सोने के जेवरात के लिए दबाव बनाने लगे आए दिन प्रताड़ित करने लगे।
शुभ्रा ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि जब बेटी हुई। तो साथ ससुर और ससुराल के लोग ताना मारने लगे उनकी बेटी को मारने की कोशिश की गई। जिसके निशान आज भी बेटी के सिर पर है। ससुराल के लोग बेटा चाहते थे बेटी हुई तो आए दिन मारपीट व झगड़ा होने लगा था आगे कहा कि उन्होंने साल 2015 में सहायक अध्यापक की परीक्षा पास की उन्होंने अपनी सर्विस ज्वाइन कर ली जिसके बाद ससुराल में माहौल ठीक हो गया। लेकिन यह कुछ समय तक ही रहा। उसके बाद फिर से माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया।