राजनीती की दुनिया अब भूचाल मचाने को तैयार हैं ‘कुली नंबर 1’, गोविंदा इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Avatar photo

By

Priyanka Singh

 नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्टी के दिग्गज अभिनेता और सुपरस्टार गोविंदा जिन्होंने बॉलीवुड जगत को कई हिट फिल्में दी हैं अब अभिनेता राजनीती की दुनिया में एक बार फिर से तहलका मचाने के तैयार है। जी हां गोविंदा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एनकेएताश शिंदे से मुलाकात की और शिवसेना में शामिल हो गए।

राजनीती की दुनिया में गोविंदा मचाएंगे धमाल 

लोकसभा चुनाव में गोविंदा को टिकट मिलने की संभावना है। मुम्बई उत्तर पश्चिम सीट से गोविंदा को टिकट मिल सकता है। आपको याद होगा कि गोविंदा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। सीएम एकनाथ शिंदे ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि वे जमीन स्तर से जुड़े हुए हैं और सभी को पसंद हैं।

गोविंदा जो कि न केवल फिल्मी दुनिया में मशहूर हैं, बल्कि अब राजनीति के धरातल पर भी उतर आए हैं। उनकी राजनीतिक प्रवृत्ति ने उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एनकेएताश शिंदे के संग जोड़ दिया है, जहां उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने की संभावना है।

पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं गोविंदा 

गोविंदा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन अब वे शिवसेना के नए राजनीतिक माध्यम बन चुके हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा, “आज मैं गोविंदा का स्वागत करता हूं, जो कि जमीन स्तर से जुड़े हुए हैं और सभी को पसंद हैं, असली शिवसेना में।”

गोविंदा ने कहा, “जय महाराष्ट्र… मैं मुख्यमंत्री शिंदे का आभारी हूं। मैं 2004-09 में राजनीति में था। इसके बाद आउट ऑफ था, मुझे नहीं लगा कि मैं फिर से वापस आऊंगा। लेकिन 2010-24 का यह 14 साल का विरासत का अंत था। इसके बाद मैं शिंदे जी के रामराज्य में वापस आया हूं।”

“गोविंदा के पास कोई शर्त नहीं हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम अच्छा लगा। वे हमारे साथ काम करना चाहते हैं। उन्हें फिल्म उद्योग के लिए कुछ करना है। उन्होंने कहा कि मुझे कोई टिकट नहीं चाहिए। उन्हें अलग पहचान है। जहां भी जाते हैं, हजारों लोग इकट्ठा होते हैं। अब अगर वे हमारे साथ हैं, तो लाखों लोग इकट्ठा होंगे।” यह शिंदे ने कहा।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App