Hindi News

ITR Update: आईटीआर भरने से पहले निकाल लें जरूरी कागज, नहीं तो पड़ेगी दिक्कत, जानें

आप इनकम टैक्स रिटर्न भरेंगे तो आपको हम कुछ कागजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. इन कागजों के बिना आप आईटीआर फाइनल नहीं कर सकेंगे. आप बिना...

How to File ITR : आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइनल दाखिल करने का प्लान बना रहे हैं तो फिर यह खबर बहुत ही काम की साबित होने वाली है. आयकर विबाग की ओर से असेसमेंट ईयर साल 2026 और 2027 के लिए आईटीआर-1 और आईटीआर-4 के एक्सेल यूटिलिटी फॉर्म जारी किया किए गए हैं.

साथ ही आधिकारिक तौर पर रिटर्न भरने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है. आप इनकम टैक्स रिटर्न भरेंगे तो आपको हम कुछ कागजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. इन कागजों के बिना आप आईटीआर फाइनल नहीं कर सकेंगे. आप बिना किसी परेशानी के समय पर अपना टैक्स रिफंड पाने का प्लान बना रहे हैं तो आईटीआर भरने से पहले नीचे दिए गे 5 महत्वपूर्ण कागजों को चेक कर सकते हैं.

पैन और आधार कार्ड जरूरी

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए पैन कार्ड बहुत ही जरूरी कागज़ है. आपका पैन कार्ड से लिंक नहीं हुआ तो आपको रिटर्न फाइल करने में दिक्कत आएगी.

फॉर्म 16 से जुड़ी जरूरी बातें

अगर आप किसी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं तो आपको फॉर्म 16 बहुत ही जरूरी है. इसके दो हिस्से होते हैं. पहा हिस्सामें आपके नियोक्ता द्वारा काटे गए टैक्स की पूरी जानकारी होती है. दूसरा हिस्सा इसमें सकल सैलरी, टैक्स छूट और निवेश के आधार पर मिली डिडक्शन की जानकारी प्रदान की जाती है. इससे आपको पता चलता है कि टैक्स बचाने के लिए कौन-कौन से निवेश किए गए और उनका कितना फायदा मिला.

एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के खास दस्तावेजों में से एक है. इसमें सभी बड़े लेन-देन जैसे- सैलरी, बचत खाते और एफडी का ब्याज, डिविडेंड, शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश और विदेशी रेमिटेंस की पूरी जानकारी होती है.

फॉर्म

बैंक के पासबुक की तरह 26AS आपकी टैक्स पासबुक रहती है. इसमें आपके पैन पर काटे गए कुल टीडीएस, टीसीएस, जमा किए गए एडवांस टैक्स या सेल्फ-असेसमेंट टैक्स की पूरी जानकारी देनी रहती है. अगर ITR में दावा किया गया टीडीएस फॉर्म 26AS से मैच नहीं होता है. आपका रिफंड भी अटकने का काम हो सकता है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar