Hindi News

Monsoon Alert: दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी से थमी रफ्तार, अब इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्लीः गर्म लू के थपेड़े और भीषण गर्मी झेल रहे दिल्ली वासियों को मौसम (weather) ने थोड़ी राहत की सांस दिलाई. दिल्ली व इससे सटे नोएडा में धूल भरी...

नई दिल्लीः गर्म लू के थपेड़े और भीषण गर्मी झेल रहे दिल्ली वासियों को मौसम (weather) ने थोड़ी राहत की सांस दिलाई. दिल्ली व इससे सटे नोएडा में धूल भरी आंधी देखने को मिली, जिससे तापमान (temperature) का स्तर गिर गया. दोपहर में तेज धूप खिली थी, लेकिन शाम होते ही अचानक मौसम (weather) का मिजाज काफी खराब हो गया. कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है.

राजस्थान के कई इलाकों में मौसम (weather) का मिजाज बिगड़ने की उम्मीद है, जहां बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. उत्तर प्रदेश में भी एक बार फिर करवट ले सकता है, जहां बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना (rain alert) है. भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने देश के कई राज्यों में बादलों की गरज (rain alert) के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.

Read More: Swiggy Instamart has started service in now deliver laptop chargers, keyboards, on your home in 10 minutes

Read More: Get iPhone 15 for Rs 61,400 with Easy EMI and Extra Savings on Exchange

इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) की मानें तो उत्तर पश्चिमी राज्यों के मैदानी हिस्सों में आगामी दो दिन तक आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट (rain alert) जारी कर दिया है. इसके साथ ही उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बादलों की गरज और चमक के साथ भारी बारिश () हो सकती है. यहां ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.

आईएमडी (imd) ने असम, अरुणाचल और नगालैंड में बारिश और ओले गिरने के साथ तेज बारिश का अलर्ट (rain alert) जारी कर दिया है. वहीं, दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और आंध्र में अगले दो दिन तक कई जगह झमाझम बारिश की उम्मीद जताई गई है. गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति बन सकती है.

यहां भी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है. पंजाब और हरियाणा में भी ओलावृष्टि, तेज हवा के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

दिल्ली एनसीआर में भी बदला मौसम

आईएमडी (imd) के अनुसार, राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह परिवर्तन की स्थिति देखने को मिल सकती है. समाचार लिखे जाने तक दिल्ली एनसीआर में आंधी का दौर जारी रहा.

Read More: Learn details about 5 Rupee Note Values: What You’re Worth in the Collectibles Market.

Read More: Bounce Infinity E1X: An Economical and Charming Electric Scooter for the City

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *