अगर आप एक स्टाइलिश और टेक-सवार बाइक की तलाश में हैं, तो Yamaha का नया MT-15 V2.0 आपका ध्यान खींचने वाला है! 2025 के इस अपडेटेड वर्जन में नए कलर ऑप्शन, एडवांस्ड TFT डिस्प्ले और कई डिजिटल फीचर्स जोड़े गए हैं। कीमत ₹1.69 लाख से शुरू होती है, जो इसे अपने सेगमेंट में एक शानदार ऑफर बनाती है। चलिए, डिटेल में जानते हैं कि यह बाइक क्या खासियतें लेकर आई है।

Read More – Everything to Know About Samsung M14 2025 Before Buying

कलर्स और डिजाइन

आप को बता दें Yamaha ने MT-15 V2.0 को तीन नए शानदार कलर्स में पेश किया है। Ice Storm, Vivid Violet Metallic और Metallic Silver Cyan। इनके अलावा, पुराने कलर ऑप्शंस भी उपलब्ध हैं। Ice Storm कलर तो ग्लोबल मार्केट में पहले से ही पॉपुलर था, जो अब भारत में DLX वेरिएंट के साथ आया है। बाइक का एग्रेसिव स्ट्रीटफाइटर डिजाइन, LED लाइट्स शामिल हैं, इसकी खास पहचान है, जो इसे रोड पर सबसे अलग दिखाती है।

Book MT-15 Ver 2.0 Bike Online | Check MT-15 Ver 2.0 Price, Colour and Special Features | Yamaha e-shop

फीचर्स

देखा जाये तो इस बार Yamaha ने MT-15 V2.0 के कॉकपिट को भी अपग्रेड किया है। जहाँ DLX वेरिएंट में अब एक फुल-कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो पहले से ज्यादा इंटरएक्टिव और यूजर फ्रेंडली है।

  • राइड स्टैटिस्टिक्स (औसत स्पीड, फ्यूल कंजप्शन)
  • मैलफंक्शन अलर्ट्स
  • पार्किंग हिस्ट्री
  • मेंटेनेंस रिमाइंडर्स

परफॉर्मेंस

जहाँ MT-15 V2.0 में 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो VVA (Variable Valve Actuation) टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह इंजन 18.4 HP पावर और 14.1 Nm टॉर्क पैदा करता है, जो इसे शहर और हाईवे दोनों जगहों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।

इसके साथ ही, 6-स्पीड गियरबॉक्स, असिस्ट एंड स्लिपर क्लच और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो राइडिंग को और स्मूथ बनाते हैं। हालाँकि डेल्टा बॉक्स फ्रेम और एल्युमिनियम स्विंगआर्म की वजह से बाइक हल्की (141 kg) और कम्फर्टेबले है, जिससे हैंडलिंग आसान हो जाती है।

Read More – Amazon Great Freedom Festival: Buy best 43 to 65 inches Smart TV up to 40% off

Yamaha MT 15 V2 Price 2025, Specifications, Features & Reviews | Times Drive

कीमत और वेरिएंट्स

  • स्टैंडर्ड वेरिएंट: ₹1.69 लाख (एक्स-शोरूम)
  • DLX वेरिएंट (TFT डिस्प्ले के साथ): ₹1.80 लाख (एक्स-शोरूम)