Skip to content
Home Automobile Nissan Magnite क्यूरो एडिशन: ब्लैक ब्यूटी SUV नया...
Automobile

Nissan Magnite क्यूरो एडिशन: ब्लैक ब्यूटी SUV नया लुक, और नए फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

Article Highlights

Key Takeaways
  • अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो ब्लैक कलर की गाड़ियों के दीवाने हैं, तो आपके लिए हम कुछ खास लाये है!
  • Nissan अपनी पॉपुलर SUV Magnite को एक नए अवतार में लेकर आ रही है। जी हाँ, Magnite का नया क्यूरो एडिशन (Kuro Edition) जल्द ही
Nissan Magnite Kuro Edition

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो ब्लैक कलर की गाड़ियों के दीवाने हैं, तो आपके लिए हम कुछ खास लाये है! Nissan अपनी पॉपुलर SUV Magnite को एक नए अवतार में लेकर आ रही है। जी हाँ, Magnite का नया क्यूरो एडिशन (Kuro Edition) जल्द ही मार्केट में धूम मचाने वाला है। यह नया वैरिएंट पूरी तरह ब्लैक थीम में होगा और इसमें कई खास फीचर्स भी होंगे। चलिए, डिटेल्स में जानते हैं कि यह नया एडिशन क्यों खास है।

Read More – School Holidays August 2025 – A Full List of Festivals & Long Weekends, Check Here

Magnite क्यूरो एडिशन

आप को बता दे की Nissan ने इस नए वैरिएंट को “क्यूरो” नाम दिया है, जो जापानी भाषा में “काला” को दर्शाता है। इसलिए, इस एडिशन में आपको पूरी तरह कला थीम मिलेगी। जहाँ ब्लैक ग्रिल, ब्लैक अलॉय व्हील्स, ब्लैक ORVMs और यहाँ तक कि इंटीरियर में भी डार्क फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। यह SUV न सिर्फ स्टाइलिश लगेगी बल्कि सड़क पर सबका ध्यान खींचने वाली होगी।

Nissan Magnite Kuro: Nissan launches Magnite Special Kuro edition at INR  8.27 lakh, ETAuto

फीचर्स

अब बात करे इस नए एडिशन के फीचर्स की तो इसको Magnite के टॉप-स्पेक वैरिएंट पर बेस किया गया है, जिसमें आपको कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इसमें 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जिंग, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/ऐपल कारप्ले, फुल LED हेडलाइट्स और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स शामिल हैं। यानी, यह न सिर्फ दिखने में शानदार है बल्कि टेक्नोलॉजी से भी लोडेड है।

Nissan Magnite Kuro Edition launched in India; prices start from Rs. 8.27  lakh - CarWale

इंजन

बात करे इसमें मिलने वाले इंजन की तो Magnite क्यूरो एडिशन में दो इंजन विकल्प दिए गए हैं:

  • 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, यह इंजन 71 bhp पावर और 96 Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
    Read More – Samsung Galaxy Z Flip 6 vs Motorola Razr 50 Ultra – Foldable Battle 2025
  • 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, यह इंजन 99 bhp पावर और 160 Nm टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Mobin Akhter

I am Mobin Akhter, A dedicated content writer with expertise in automobile and gadget topics, actively writing since 2022. Known for creating simple, engaging, and informative content. Currently working with Timesbull as a content writer since 2024.