Aaj ka Rashifal : हर दिन नई संभावनाएं लेकर आता है। आपके ग्रह-नक्षत्र आज आपके लिए क्या संकेत दे रहे हैं? इस दैनिक राशिफल में जानें मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। यहां मिलेगा आपको अपनी राशि के अनुसार मार्गदर्शन, शुभ अंक, शुभ रंग और आज के दिन को बेहतर बनाने के खास उपाय। यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है और केवल मार्गदर्शन के लिए है। व्यक्तिगत जन्मकुंडली से विस्तृत जानकारी मिल सकती है।
मेष (Aries)
मेष राशि वालों आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को गति देने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आपकी सक्रियता और रचनात्मकता बढ़ेगी, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे। सकारात्मक परिणाम आपको उत्साहित रखेंगे। स्मार्ट तरीके से काम करने पर जोर दें। कुल मिलाकर अनुकूलता बनी रहेगी। लंबी अवधि की योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। निजी संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में सहजता महसूस करेंगे। व्यापारिक गतिविधियां लाभकारी हो सकती हैं। कला और कौशल के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।
- शुभ अंक: 1, 7 और 9
- शुभ रंग: गहरा लाल
- आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवे और मि़श्री बांटें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। विनम्र रहें।
वृष (Taurus)
वृष राशि के जातक आज आपको जरूरी कामों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। जल्दबाजी और लापरवाही से बचें क्योंकि परिस्थितियां मिलीजुली रह सकती हैं। व्यावसायिक मामलों में चौकन्ना रहें, खास तौर पर किसी भी नए समझौते या अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय। नियमों का पालन करें। सहकर्मियों का साथ मिलेगा, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। अपने बजट का ध्यान रखें। कानूनी मामलों में धैर्य से काम लें। रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें। विदेश से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है। निवेश की योजनाओं पर ध्यान बढ़ाएं।
- शुभ अंक: 4, 6 और 9
- शुभ रंग: श्वेत
- आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्यं दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। मितभाषी बने रहें।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों में आज प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा, जो आपको बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे आप उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। स्मार्ट तरीके से काम करने की आपकी क्षमता बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति या मामले आपके पक्ष में रह सकते हैं। अपनी रीति-नीति और तर्क पर अडिग रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लाभ बढ़ेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियों में आप प्रभावी रहेंगे। चारों ओर से सफलता के संकेत मिल रहे हैं। अपने व्यवसाय पर नियंत्रण रखें और उसे बढ़ाने के लिए प्रयास करें। विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रयास रंग लाएंगे।
- शुभ अंक: 1, 4 और 5
- शुभ रंग: आसमानी
- आज का उपाय: भगवान भास्क्र सूर्यदेव को अर्घ्यं दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। तेजी बनाए रखें।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज महत्वपूर्ण यात्राएं सफल होंगी। आप कामकाजी चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लेंगे और सभी का सहयोग प्राप्त करेंगे। व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और लोगों से संपर्क बढ़ाएंगे। धैर्य और कौशल से काम लेंगे। अपनी सोच बड़ी रखें। वरिष्ठों और दोस्तों का साथ बना रहेगा, जिससे प्रबंधन के कार्यों में मदद मिलेगी। आपकी योग्यता और प्रदर्शन में सुधार आएगा। अवसरों का लाभ उठाने में संकोच न करें। पेशेवर संबंध मजबूत होंगे। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे, जिससे पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका प्रबंधन और प्रभाव बना रहेगा।
- शुभ अंक: 1, 2 और 9
- शुभ रंग: गुंलाबी
- आज का उपाय: भगवान भास्कर को अर्घ्यं दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं।
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। चर्चा-संवाद बेहतरीन बना रहेगा। लंबी और सुखद यात्रा पर जाने के योग हैं। आपकी आस्था और भक्ति बढ़ेगी। संबंधियों के साथ तालमेल बना रहेगा। अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आएगी। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। जोखिम भरे कामों से बचें। अनुशासन और निरंतरता पर ध्यान दें। अपना बड़प्पन बनाए रखें। व्यक्तिगत गतिविधियां फलदायी होंगी। अपनी कार्यप्रणाली पर भरोसा बढ़ाएं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कोई मनोरंजक यात्रा भी हो सकती है। परीक्षा या प्रतिस्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
- शुभ अंक: 1, 4, 7 और 9
- शुभ रंग: गहरा गुलाबी
- आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवे का प्रसाद बांटें। तीर्थ यात्रा पर जाएं। बड़ा सोचें।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों को आज बातचीत और संवाद में सावधानी बरतनी होगी। अनुशासन और नियमों का पालन करें। अपनी जिम्मेदारियों को धैर्यपूर्वक निभाएं। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित प्रयासों में सतर्कता बनाए रखें। वाणी और व्यवहार को सरल रखें। कामकाजी सफलता सामान्य रह सकती है। ठगों और अंजान लोगों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि यह थोड़ा प्रभावित हो सकता है। अपने लक्ष्य से बिल्कुल समझौता न करें। लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करें और सहयोग की भावना रखें। अपनी दिनचर्या (रूटीन) पर ध्यान केंद्रित करें। महत्वपूर्ण बातचीत के लिए पर्याप्त समय लें। फोकस बनाए रखें और अपनी कार्यगति को बेहतर बनाएं।
- शुभ अंक: 1, 4 और 5
- शुभ रंग: पिस्ता कलर
- आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्यं दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। धैर्य बढ़ाएं। सहज रहें।
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज विभिन्न क्षेत्रों में प्रयास सफल होंगे। करीबियों से सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता है। व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दें और विरोधियों को हावी होने का मौका न दें। लापरवाही से बचें और अपना ध्यान केंद्रित रखें। जोखिम भरे कार्यों को टाल दें। अपने खानपान को सात्विक रखें। उद्योग और व्यापार से जुड़े पेशेवरों के लिए नए अवसर बन सकते हैं। आपके विभिन्न प्रयास गति पकड़ेंगे। आप पेशेवर रूप से प्रभावशाली रहेंगे। सभी को साथ लेकर चलने की आपकी क्षमता बढ़ेगी। बड़प्पन का भाव रखें। घर-परिवार के मामलों में तेजी दिखाएंगे। आपके करीबी किसी उपलब्धि को हासिल करने में सफल हो सकते हैं। आपका नेतृत्व मजबूत होगा और सामूहिक प्रयासों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
- शुभ अंक: 4, 6 और 9
- शुभ रंग: मरून
- आज का उपाय: सूर्यदेव की पूजा उपासना करें। अर्घ्यं दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ बढ़ाएं। अनुबंध संवारें।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को आज नियम और अनुशासन पर विशेष जोर देना चाहिए। आपकी कार्यशैली प्रभावशाली रहेगी। निजी मामलों में आपकी रुचि बनी रहेगी। जिम्मेदार लोगों का सहयोग मिलेगा। अपनी कला और कौशल से आप अपनी पहचान बनाएंगे। बातचीत करते समय शब्दों का चयन ध्यान से करें (मितभाषी रहें)। विरोधियों के प्रति सतर्कता बढ़ाएं। कड़ी मेहनत से आपको परिणाम मिलेंगे। जरूरी कामों में तेजी आएगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना न भूलें। पेशेवर क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। बातचीत सफल होगी। आत्मविश्वास और आस्था बनाए रखें। व्यापार में आप प्रभावी रहेंगे।
- शुभ अंक: 1, 7 और 9
- शुभ रंग: चिली रेड
- आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्यं दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। श्रमशीलता बढ़ाएं।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातक आज महत्वपूर्ण मामलों में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। करियर और व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। प्रियजनों से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। स्मार्ट तरीके से काम करने की आपकी आदत लाभकारी होगी। आर्थिक और व्यावसायिक लाभ में वृद्धि होगी। सहनशीलता और विनम्रता बनाए रखें। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। करीबियों के साथ घूमने-फिरने के अवसर बनेंगे। बड़ों की सलाह मानना आपके लिए हितकर होगा। व्यवस्थित और अनुशासित रहें। परीक्षा और प्रतिस्पर्धा में आप आगे रहेंगे। बातचीत या भेंटवार्ता में अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रियता दिखाएंगे। सबके साथ सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ेंगे। सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा।
- शुभ अंक: 1, 3, 9
- शुभ रंग: केशरिया लाल
- आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्यं दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। आज्ञाकारिता एवं अनुपालन रखें।
मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज परिवार में खुशी और आनंद बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। प्रबंधन के कार्यों पर विशेष ध्यान दें। आपकी व्यक्तिगत योजनाएं गति पकड़ेंगी। बड़ों और जिम्मेदार लोगों की सलाह सुनना महत्वपूर्ण होगा। सुख-सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सहनशीलता बढ़ाएं और विनम्रता से काम लें। स्मार्ट तरीके से काम करना हितकारी रहेगा। सलाह पर ध्यान दें और स्वार्थ का त्याग करें। कामकाज में अपनी सक्रियता बनाए रखें। पेशेवर बातचीत में स्पष्टता रखें। आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा। निजी मामलों में आपकी रुचि बनी रहेगी। घर में ऊर्जा और उत्साह का माहौल बनाए रखें। सुख और सौख्य को बढ़ावा मिलेगा।
- शुभ अंक: 4, 8, 9
- शुभ रंग: रस्ट कलर
- आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्यं दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। मितभाषी बनें। बहस से बचें।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातक आज चारों ओर शुभता और सामंजस्य का अनुभव करेंगे। आपके संपर्क और संचार का दायरा बढ़ेगा। साहस और पराक्रम को बल मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आलस्य को त्यागकर सक्रिय रहें। बातचीत और आपसी सहयोग को बढ़ावा दें। वाणिज्य और व्यापार के क्षेत्र में आप प्रभावी बने रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपके आसपास का वातावरण अनुकूल रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। परिजनों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे। सुख-सौख्य साझा करेंगे। यात्रा के अवसर बन सकते हैं। बातचीत और संवाद पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा।
- शुभ अंक: 4, 8 और 9
- शुभ रंग: गेंहुंआ
- आज का उपाय: सूर्यदेव की पूजा वंदना करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। भाईचारा बढ़ाएं।
मीन (Pisces)
मीन राशि वालों की वाणी और व्यवहार में आज विशेष आकर्षण रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रभावित होंगे। व्यक्तिगत प्रयासों से आपको बढ़ावा मिलेगा। लाभ और हित बेहतर बने रहेंगे। आप चारों ओर से सफलता प्राप्त करेंगे। अपनी आस्था और संस्कारों पर जोर दें। घर में उत्सव जैसा माहौल हो सकता है। खान-पान पर विशेष ध्यान देंगे। मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपका जीवन स्तर संवरेगा। व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। लोकप्रियता बढ़ेगी। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। पुण्य के कार्यों से जुड़ेंगे। बचत के कार्यों को गति मिलेगी। आपकी साख और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वाभिमान बढ़ा रहेगा।
- शुभ अंक: 1, 3, 6, 9
- शुभ रंग: सनराइज
- आज का उपाय: भगवान भास्कर को अर्घ्यं दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। संवार बढ़ाएं। मृदुभाषी रहें।










