Health Tips: सिर्फ 10 मिनट ये एक्सरसाइज करके आप खुद को रख सकते हैं फिट और एक्टिव

Avatar photo

By

Govind

Health Tips: हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन व्यस्तता और आलस्य के कारण कई लोगों का यह सपना पूरा नहीं हो पाता है। इसी वजह से लोग अब ऐसे फिटनेस रूटीन की तलाश में हैं।

जिसमें एक से डेढ़ घंटे का समय बर्बाद नहीं करना पड़ता, बल्कि इसे महज 15 से 20 मिनट में पूरा किया जा सकता है। ऐसे व्यायामों की कोई कमी नहीं है। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं. आधे घंटे की इन एक्सरसाइज से आप पेट, पीठ, बांहों और जांघों पर जमा चर्बी को भी कम कर सकते हैं।

सबसे अच्छी बात तो यह है कि इन्हें करने के लिए किसी उपकरण की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो इन्हें शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इन 15 मिनट के वर्कआउट से अपने शरीर को रखें फिट

1. जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं. फिर अपने हाथों को अपने कंधों की सीध में रखते हुए, अपने घुटनों को मोड़ते हुए बैठ जाएं। इसे स्क्वैट्स कहा जाता है। घुटनों पर ज्यादा दबाव या दर्द हो तो इसे करने से बचें।

2. अपने शरीर को अपनी कोहनियों और पंजों के बल फर्श पर टिकाएं। यह एक प्लैंक एक्सरसाइज है, जो पेट की चर्बी कम करने में मदद करती है। कुछ सेकंड के लिए शरीर को इसी स्थिति में रखें और फिर आराम की स्थिति में आ जाएं। इसे कम से कम दो बार दोहराएं

3. फर्श पर सीधे खड़े हो जाएं और फिर एक पैर को घुटने से मोड़कर आगे की ओर फैलाएं, पिछले पैर को भी घुटने से मोड़कर फर्श पर रखने की कोशिश करें। अगला पैर पूरी तरह से ज़मीन पर होना चाहिए। इससे शरीर के निचले हिस्से को ताकत मिलती है।

4. दोनों पैरों को एक-दूसरे के ऊपर रखकर एक तरफ लेट जाएं। कोहनियों को फर्श पर टिकाएं और धीरे-धीरे शरीर को ऊपर उठाएं। कुछ देर इसी स्थिति में रहें।

5. इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले आपको पुशअप्स करना होगा और फिर शरीर को नीचे लाए बिना एक हाथ पर शरीर का वजन डालकर साइड ट्विस्ट करना होगा और दूसरे हाथ को हवा में उठाना होगा। बिना रुके इसे दोहराने का प्रयास करें।

6. दौड़ एक जगह पर खड़े होकर ही करनी है. घुटनों को जितना हो सके ऊपर उठाएं। इस दौरान हाथों की हरकत भी जारी रखनी चाहिए।

7. कुर्सी या स्टूल पर बैठें. फिर इसके दोनों सिरों को साइड से पकड़ें और सारा वजन अपनी बाजुओं पर डालें और बैठ जाएं। इससे बाजुओं की चर्बी कम होती है।

Govind के बारे में
Avatar photo
Govind नमस्कार मेरा नाम गोविंद है,में रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मैं 2024 से Timesbull पर बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूं,मैं रोजाना सरकारी नौकरी और योजना न्यूज लोगों तक पहुंचाता हूँ. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App