Flipkart सेल का सबसे दमदार ऑफर, आखिरी कुछ घंटों में Vivo T2 Pro 5G पर पाएं 20 हजार की छूट, धड़ल्ले से हो रही ब्रिकी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। यदि आप वीवो के ग्राहक हैं और आप खुद के लिए कोई बढ़िया सा स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। Flipkart Big Bachat Dhamaal Sale का आज यानी 7 अप्रैल को आखिरी दिन है।

मतलब आज रात 11 :59 बजे के बाद फ्लिपकार्ट सेल का आप लाभ नहीं उठा सकते हैं। यानी इस बंपर डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिए आपके पास बहुत ही कम समय बचा हुआ है। Vivo T2 Pro 5G स्मार्टफोन को काफी बंपर छूट के साथ लिस्ट किया गया है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

अगर आप भी इसे खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ बेहतर ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। Vivo T2 Pro 5G को आप फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं। ये फोन बेहतर डिजाइन और डिस्प्ले की वजह से सुर्खियों में भी बना हुआ है।

Vivo T2 Pro 5G पर भारी छूट

फोन को फ्लिपकार्ट से ऑर्डर किया जा सकता है। इस फोन की MRP 26,999 रुपए है, लेकिन इसे 11% डिस्काउंट के बाद 23,999 रुपए में वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही इस पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

Flipkart Axis Bank Card से यदि आप पेमेंट करते हैं, तो 5% Cashback मिल जायेगा। आप फोन को हर महीने ₹8,000 No cost EMI के तहत भी खरीद सकते हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि हैंडसेट पर 21,100 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। हालांकि, इतना ऑफ आपको तभी मिलेगा जब आपके पुराने फोन की कंडीशन अच्छी होगी और मॉडल भी लेटेस्ट होगा। कंपनी की तरफ से डिवाइस पर 1 साल वारंटी दी जा रही है और Accessories की 6 महीने की वारंटी मिल रही है।

Vivo T2 Pro 5G की खासियत

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.78 Inch Full HD+ Display शामिल किया गया है। फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP Front Camera भी मिलता है। स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4600 mAh Battery मिलती है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 7200 Processor दिया गया है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App