Amrapali को सोफे पर लेटाकर बिना उनके मर्जी के KISS करते दिखें Nirahua, रोमांस देख फैंस बोले – कहीं टूट न जाएं …

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में रोमांटिक जोड़ियों में शुमार जानेवाली दिनेश लाल यादव निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।

ये दोनों जब भी एक दूजे के साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। निरहुआ और आम्रपाली के चाहने वाले आपको दुनिया के हर कोने में देखने को मिल जायेंगे। इन दोनों को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए भोजपुरी दर्शक हमेशा ही तैयार रहते हैं।

इसी कड़ी में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ (Nirahua Hindustani) का एक गाना ‘ओठललिया चिखे द’ (Othlaliya Chikhe Da) दर्शकों को दीवाना बना रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली को परेशान करते हुए नजर आ रहे हैं।

गाने में जैसा कि देखा जा सकता है, एक्ट्रेस निरहुआ से अपना पीछा छुड़ाने की कोशिश में लगी हुई हैं। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली के बीच कई बोल्ड सीन शूट किये गए हैं। दोनों गाने में जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे है। गाने में एक्ट्रेस आम्रपाली बेहद ही ज्यादा हॉट और बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

फिल्म में दोनों ने ऑनस्क्रीन पति और पत्नी की भूमिका निभाई है। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया है। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें निरहुआ और आम्रपाली दोनों खुलकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

भोजपुरी गाना ‘ओठललिया चिखे द’ को आप Nirahua Music World यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गाने को खबर लिखें जाने तक 11 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

गाने को 15K से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत राजेश रजनीश ने दिया है। फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ के निर्माता प्रवेश लाल यादव हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App