नई दिल्ली, Redmi Note 12 series Launch Date: रेडमी के स्मार्टफोन को यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जाता है। रेडमी के फोन सस्ते होने के साथ ही बेहतरीन फीचर्स के साथ भी आते हैं। आपको मार्केट में रेडमी के एक से बढ़कर एक हैंडसेट देखने को मिल जायेंगे। यदि आप रेडमी के ग्राहक हैं,तो आपके लिए बहुत अच्छी खुशखबरी सामने आ रही है। कंपनी अपने ग्राहकों को बनाये रखने के लिए अब Redmi Note 12 सीरीज़ से इसी महीने पर्दा उठाने जा रही है।
इस सीरीज के तहत कंपनी की तरफ से Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi Note 12 Pro+ 5G, Redmi Note 12 4G और Redmi Note 12S मॉडल को शामिल किया जायेगा। इस सीरीज को 23 मार्च को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जायेगा। चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने भी पुष्टि की है Redmi Note 12 Turbo को लॉन्च इसी महीने 28 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। अब, Xiaomi के स्वामित्व वाली कंपनी ने Redmi Note 12 की भारतीय लॉन्च तिथि की घोषणा की है।
Xiaomi ने एक ट्वीट में घोषणा की कि Redmi Note 12 स्मार्टफोन को 30 मार्च को भारत में लॉन्च किया जायेगा। डिवाइस के आधिकारिक लैंडिंग पेज आगामी Redmi स्मार्टफोन के मुताबिक, फोन में 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 4G SoC चिप इस्तेमाल किया गया है। वर्चुअल रैम सहित 11GB तक रैम की पेशकश करेगा।
Redmi Note 12 लाइनअप की तरह, Redmi Note 12 4G स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल सेंसर सहित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कंपनी ने अभी कैमरा सेटअप के बारे में अन्य जानकारी की पुष्टि नहीं की है। फोन में फ्रंट कैमरा कितना दिया जायेगा इसकी भी खबर सामने आ रही है। फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। Redmi Note 12 में कनेक्टिविटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल-बैंड वाई-फाई, NFC, ब्लूटूथ 5.0 सहित कई फीचर्स दिए जायेंगे।
रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि Redmi Note 12 को आइस ब्लू, मिंट ग्रीन और ओनेक्स ग्रे कलर वेरिएंट के साथ पेश किया जायेगा। Redmi Note 12 4G स्मार्टफोन को इस साल जनवरी में एक भारतीय और एक ग्लोबल वेरिएंट के साथ IMEI डेटाबेस पर भी देखा गया था।