Xiaomi की जबरदस्त Sale! इस 5G फोन पर 5000 रुपए की छूट, ऑफर हैं 12 अप्रैल तक

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Redmi 12 5G Price offer: अगर आप सस्ते दाम में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने के बारे में विचार बना रहे हैं तो ये समय आपके लिए बिल्कुल बेस्ट है।क्योंकि, Xiaomi की सेल में आपको एक फोन पर जबरदस्त डील मिल रही है।

दरअसल, Xiaomi ने अपनी साइट पर 6 से 12 अप्रैल तक Xiaomi Fan Festival का आयोजन किया है। जिसके चलते आपको ढेरों डिवाइसेज पर डील्स और डिस्काउंट को ऑफर किया जा रहा है। ऐसी ही एक अच्छी डील Redmi 12 5G स्मार्टफोन पर दी जा रही है। जिसे अभी आप काफी सस्ते में खरीद सकते हैं आइए, आपको इसके बारे में डिटेल से बताएं।

जानें Redmi 12 5G की कीमतें और क्या हैं ऑफर्स

Xiaomi की साइट के मुताबिक, Redmi 12 5G के 4GB/128GB वेरिएंट को 15,999 रुपये वाली MRP वाली कीमत की जगह 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा कंपनी की साइट पर इसे 1,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट में बेचा जा रहा है। ऐसे में ग्राहक इस फोन को 5,000 रुपये की छूट के बाद 10,999 रुपये में खरीद सकते है।

वहीं जानकारी के लिए आपको बता दें कि फोन के 6GB/128GB वेरिएंट पर 3 और 6 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। ये फोन जेड ब्लैक, सिल्वर और पेस्टल ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

Redmi 12 5G के Specifications और Features

– इस हैंडसेट में आप ग्राहकों को 6.79 इंच की फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले साथ मिलती है।
– इसमें आपको 2460 x 1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन साथ दिया जाता है।
– इसके साथ ही ये 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है।
– वहीं इसकी पीक ब्राइटनेस 550 nits की दी है।
– साथ ही डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है।
– बात करें प्रोसेसर की तो इसमें ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 का सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा और बैटरी

– फोटो क्लिक करने के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है।
–  इसके अलावा सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया  है।
– वहीं पावर के लिए इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में हैं।
– इसके साथ ही ये फोन एंड्रॉइड 13 के OS पर रन करता है।

 

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App