Realme 12 सीरीज ला रहा एक और नया वेरिएंट, ये देख OPPO की फुली सांस

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली। Realme 12 Lite: भारतीय टेक बाजार में Realme ने कुछ हफ्ते पहले अपनी एक नई स्मार्टफोन की सीरीज को लॉन्च किया था। जिसका नाम Realme 12 Serires है, इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन पेश किए है Realme 12 Pro और Realme 12 Pro Plus।

वहीं अब कंपनी अपने इस स्मार्टफोन सीरीज में एक और नया फोन जोड़ने वाली है, जिसका नाम Realme 12 Lite होगा। इस फोन को खरीदने के लिए कई जगहों पर स्पॉट किया गया है। अगर आपको इसके बारे में जानने की ज्यादा इच्छा जागरूक हो रही हैं तो चलिए आपको इसके बारे में बताएं।

रियलमी का एक और नया फोन

GSMChina की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस रियलमी 12 लाइट को IMEI डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। ये Realme 12 Lite का फोन रियलमी सी67 का एक रिब्रांडेड वर्ज़न होगा।

Realme 12 Lite के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इसमें आपको 6.72 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट में आ सकती है।

प्रोसेसर: प्रोसेसर के लिए इसमें Snapdragon 685 SoC का मिल सकता है।

सॉफ्टवेयर: ये एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 ओएस का पर रन करेगा।

कैमरा: बात करें फोटोग्राफी की तो इसके बैक साइड में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर कैमरा मिल सकता है।

फ्रंट कैमरा: वहीं फ्रंट साइड में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा साथ में मिल सकता है।

बैटरी: डिवाइस में जान डालने के लिए 5000mAh की बैटरी साथ दी जा सकती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती हैं।

कीमत: इसके कीमत की बात करें तो अभी इसके बारे में कोई भी इन्फॉर्मेशन नहीं आई है।

आखिर में आपको इस फोन से जुड़ी एक डिटेल के बारे में बता दें कि अभी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। जिसके ऑफिशियल अनाउंसमेंट के लिए अभी आपको इंतजार करना पड़ सकता है।

बाकी इसके अलावा अभी इस साल में लॉन्च हुए कई लेटेस्ट फोन ऐसे हैं, जिन्हें आप दमदार फीचर्स के साथ अभी भारी डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। इसके लिए आप हमारे पहले वाले आर्टिकल को पढ़ सकते हैं जिनमें आपको कई जानकारियां देखने को मिल जाएंगी।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App