Renault Duster: भारत में अपनी जमीन बचाने के लिए रेनो और निशान ने 4000 करोड़ का निवेश करने का प्लान बनाया है। नए निवेश के अंतर्गत नई रेनॉल्ट डस्टर, निसान की नई 7 सीटर एमपीवी के साथ इलेक्ट्रिक कार को लांच किया जाएगा। इनके प्रोडक्शन को भी भारत में ही करने का विचार किया जा रहा है। इसके लिए प्रोडक्शन यूनिट को अपडेट किया जाएगा कंपनी नए CMF B प्लेटफॉर्म भी भारत लाएगी। इसपर नई जेनरेशन डस्टर को बनाया जा रहा है।
रेनो भारतीय बाजार के लिए नई डस्टर तैयार कर रही है। इस मिड साइज एसयूवी में सीएमएफ बी मॉड्यूलर प्लेटफार्म का प्रयोग किया जाएगा। इसे 2024 से 25 तक लांच किया जा सकता है। इस नई डस्टर के आने के बाद निशान भी अपनी एसयूवी लांच कर देगी।
यह भी पढ़ें:-इस चाइनीज कंपनी का भारत में दबदबा, Tesla के बाद अब Tata को नुकसान पहुंचाएगी ये Electric Car
नया CMF B प्लेटफार्म पर पेट्रोल , स्ट्रांग हाइब्रिड और पीएचईवी कारों को डिजाइन किया जा सकता है। इस प्लेटफार्म का एक इलेक्ट्रिक डेरिवेटिव भी है जिसे CMF B EV आर्किटेक्चर कहा जाता है। इस प्लेटफार्म को रेनो और निसान दोनों ही इस्तेमाल करने वाले है। इसे मुख्यता इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पाद बढ़ाने में प्रयोग किया जाएगा। यह प्लेटफार्म सोशलप्रूफ होने वाला है। इसके साथ ही सुरक्षा मापदंडों पर भी यह खड़ा उतरेगा।
यह भी पढ़ें:-अरे गजब! मात्र 30 हजार में पक्की करें TVS Apache RTR 180 पर डील, देखें धांसू ऑफर
नई डस्टर के अलावा कंपनी नई 6 सीटर एसयूवी पर विचार कर रही है। यह डासिया बिगस्ट के कांसेप्ट पर बेस्ड होने वाली है। इसे भी 2025 तक लांच किया जा सकता है। इसके अलावा निशान भी अपनी 5 से 7 सीटर कारों की नई रेंज लाने वाली है। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Skoda Kusaq, Vilkswagen Tiaguan, Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, MG Hector जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा।