मार्केट में आया Motorola का Bendable फोन, हाथ में फिट और फीचर्स में भी हिट

Avatar photo

By

Jyoti Kumari


नई दिल्ली: Motorola Bendable Phone: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile World Congress 2024) में मोटोरोला का एक नया फोन पेश किया गया है। जहां आपको एक फोल्डेबल फोन आधुनिक रूप में देखने को मिल रहा है। इस फोन की शेप को आप अपने हिसाब से बदल सकते हैं। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आप इसे अपनी हाथों में पहन सकते हैं।

इस मोबाइल फोन के फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें 6.9 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। जिसमें थिक बेजेल्स देखने को मिलता है। इसके बैक साइड में फैब्रिक मैटेरियल लगा हुआ है जो आपको पसंद आ सकती हैं। आइए आपको इस बेंडेबल फोन के बारे में विस्तार से बताएं।

वॉलपेपर को कर सकते हैं कस्टमाइज

अगर इस फोन के फीचर की बात करें तो इसमें एडाप्टिव यूजर का इंटरफेस शामिल है। जिसकी हेल्प से स्क्रीन मोबाइल को टेबल पर बेंड कर रखा जाता है। इसके ऐप्स भी अपने आप ऊपर दिखाई देने लगते है, तब इसकी स्क्रीन 4.6 इंच की बन जाती है।

इस रोलेबल फोन में मोटोएआ का भी सपोर्ट दिया है जिसकी मदद से आप वॉलपेपर को भी कस्टमाइज कर सकते हैं। वहीं कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस फ्यूचर में यूजर्स को काफी पसंद आने वाला है। इसके बारे में जानने के बाद हर किसी का इसे खरीदने का मन कर जायेगा।

AI फीचर भी होगा मौजूद 

इसके अलावा इसमें AI फीचर आउटफिट मैंचिग वॉलपेपर में से एक के साथ अच्छे से जुड़ने की कैपेबिलिटी भी है। ये इवेंट 29 फरवरी तक चलने वाला है। इस टेक इवेंट में बड़े स्मार्टफोन ब्रांड्स, लैपटॉप ब्रांड्स, इनोवेटिव और फ्यूचिरिस्टिक डिवाइस भी शो किए जाएंगे। यानी ये फोन टेक बाजार में दूसरी बड़ी कंपनियों को जबरदस्त टक्कर दे सकती हैं।

इसके अलावा आपको आने वाले समय में सैमसंग और iphone के भी फोल्डेबल फोन्स देखने को मिल सकते हैं जिन्हें कभी भी लॉन्च किया जा सकता हैं। बाकी चल रहे इस इवेंट को खत्म होने में अभी दो दिन बाकी हैं। इसमें और क्या फ्यूचिरिस्टिक डिवाइस देखने को मिलेंगे इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

 

 

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप timesbull@gmail.Com पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App