आंखों से कार को कंट्रोल करेगा Honor का नया फ़ोन, मिलेंगे कई हैरान करने वाले फीचर्स, देखें कीमत भी

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Honor Magic 6 Pro: चाइनीज स्मार्टफोन मेकिंग कंपनी ऑनर ने (Mobile World Congress 2024) Honor Magic 6 Pro को ग्लोबली शोकेस किया है। वहीं कंपनी ने AI कैपेबिलिटी को भी दिखाया है। वहीं इसमें एक खास फीचर को शोकेस किया है, जिसमें आई ट्रैकिंग का फीचर मिलता है। 

इस फोन के फीचर की मदद से यूजर अपनी कार को मूव करने से लेकर डोर ओपन करने तक का काम रिमोटली कर सकेंगे। साथ ही आपको इसमें और भी यूनिक फीचर्स को देखने को मिल सकते हैं। आइए, आपको इसके फीचर्स और कीमत बारे में विस्तार से बताते हैं।

Honor Magic 6 Pro के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- इसमें आपको 6.8 इंच की FHD+ के साथ 120Hz का LTPO OLED कर्व्ड स्क्रीन मिलता है। जो 5,000nits की पीक ब्राइटनेस साथ मिलती है।

प्रोसेसर– इसमें आपको Snapdragon 8 Gen 3 का डिसप्ले मिलता है। ये Android 14 बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है।

बैटरी- इस डिवाइस में आपको 5,600mAh की बैटरी मिलती है। जो 66W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट में आता है। इस तरह से आपका फोन झटपट चार्ज हो जाएगा।

कैमरा- इसमें आपको 50MP OIS का प्राइमरी कैमरा साथ मिलता है। साथ ही ये 50MP का ultrawide और 180MP का periscope के साथ आता है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया है।

कनेक्टिविटी- इसके अलावा इसमें आपको Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C port जैसे फीचर्स को साथ में शामिल किया गया है।

Honor Magic 6 Pro की जानें कीमत

इसके कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फ्लैगशिप फोन को ग्लोबल लॉन्च किया है। इससे पहले यह चीन में आ चुका है। जिसे 1,299 यूरो यानी (लगभग 1,16,455 रुपये) में पेश किया है।

जो Epi Green और Black कलर ऑप्शन में आता हैं। जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकते हैं। बाकी ये फोन खरीददारी के लिए कहां उपल्ब्ध होगा अभी इसके बारे में खुलकर नहीं बताया गया है। इसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप timesbull@gmail.Com पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App