नई दिल्ली: भारतीय लोगों को खाने से बहुत प्यार होता है। अगर हमें अपनी थाली में दाल चावल, पराठे या सब्जी रोटी के साथ चटनी मिल जाए, तो हमारा दिल खुश हो जाता है। चटनी खाने का स्वाद दुगना कर देती है। आज हम आपको जिस स्वादिष्ट चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं वह है लहसुन की चटनी। अगर आपको भी अपने खाने में रोजाना चटनी को शामिल करना पसंद है, तो आप इस लेख को पूरा पढ़ें। इसमें हम आपको ड्राई लहसुन की चटनी बनाने की पूरी विधि बताने जा रहे है। साथ ही यह चटनी बनाना बहुत ही आसान है।
ड्राई लहसुन की चटनी में लगने वाली सामग्री
एक चम्मच तेल, 1/4 चम्मच मेथी, आधा चम्मच नमक, एक चम्मच अमचूर पाउडर, 1/4 कप कसा हुआ लहसुन, चुटकी भर हींग, एक चम्मच मूंगफली, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच लाल मिर्च, एक चम्मच तेल, 1/4 चम्मच हल्दी, एक चम्मच धनिया के बीज
लहसुन चटनी कैसे बनाए
लहसुन की चटनी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन लेना है और उसे गर्म कर लेना है। ध्यान रखें आपको तेल ज्यादा मात्रा में नहीं लेना है। गर्म पैन में एक चम्मच तेल डाल दें। इसके बाद इसमें लहसुन की कलियां डालें और लहसुन को अच्छी तरह पकाएं। आपको लहसुन को तब तक पकाना है जब तक उनका रंग गोल्डन ब्राउन ना हो जाए। अब इसमें आपको करीब एक चम्मच मूंगफली डालकर धीमी आंच पर उन्हें अच्छी तरह भून लेना है। इसके बाद आपको पैन में एक चम्मच तिल, जीरा, धनिया के बीच और मेथी डालना है। अब इन सभी चीजों को मिलाकर इन्हें मिक्सी में डाल दें। मिक्सी में डालने के बाद इसमें ऊपर से आपको एक चम्मच लाल मिर्च, हल्दी, आमचूर पाउडर, हींग और नमक स्वाद अनुसार डालना है। अब इन सभी चीजों को ग्रैंड कर ले। उसके बाद आपकी स्वादिष्ट ड्राई लहसुन की चटनी बनकर तैयार है। आप इसे अपने मनपसंद स्नेक्स जैसे समोसे बड़ा पाव के साथ परोस सकते हैं।