नई दिल्ली: ज्यादातर मर्दों को शादी के कुछ समय बाद से ही दूसरी महिलाओं की ओर आकर्षण होने लग जाता है, इस वजह से वह उनके साथ फिजिकल रिलेशनशिप बनाने के विचार करते हैं। लेकिन ऐसा क्यों होता है, इसकी क्या वजह है, इसके बारे में कभी सोचा है? चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य द्वारा पति पत्नी के संबंध पर सिद्धांत दिए गए हैं। वैसे तो एक पुरुष और स्त्री का एक दूसरे की और आकर्षण होना आम बात है लेकिन समस्या तब होती है जब यह आकर्षण अपनी हद से बढ़ कर गलत रिश्ते में बदल जाता है। इस लेख में हम आपको उन कारणों के बारे में जानकारी देंगे जो मर्दों को दूसरी महिलाओं की वजह से पत्नि से दूर कर देती हैं।
कम उम्र में शादी होना
कम उम्र में शादी होना पति पत्नी के संबंध के लिए अच्छा नहीं होता। क्योंकि इस उम्र में इंसान अपने कैरियर पर ज्यादा फोकस करता है और उन में समझदारी की भी कमी होती है। यह वो उम्र होती है जब किसी भी व्यक्ति को अपने करियर के अलावा किसी भी चीज को सोचने का समय नहीं होता। जो व्यक्ति एक जगह सेटल हो जाता है और उसकी जिंदगी में ठहराव आता है तब वह दूसरी चीजों की ओर गौर करता है जिस वजह से एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर होने के चांसेस बढ़ने लग जाते हैं।
शारीरिक संतुष्टि ना मिल पाना
शारीरिक संतुष्टि बहुत जरूरी चीज होती है किसी भी पति पत्नी के संबंध में। इसकी कमी मर्दों का दूसरी औरतों की तरफ आकर्षण बढ़ने की बड़ी वजह होती है।
भरोसा ना होना
कई मर्दों को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर गलत नहीं लगता। ऐसे में किसी भी रिश्ते में भरोसा बहुत जरूरी होता है। पति पत्नी के रिश्ते में भरोसा होने से दोनों एक दूसरे के प्रति वफादार रहते हैं।
पत्नी से मन भर जाना
शादीशुदा जिंदगी में बहुत बार ऐसा देखा गया है कि मर्दों का मन ऊब जाता है। दूसरों की भी वजह से मर्दों को दूसरी महिलाएं ज्यादा आकर्षक लगने लगती है इसलिए किसी भी पति-पत्नी को इस बात पर ध्यान देना चाहिए की दूसरे का ख्याल रखें।