Tata Sumo 2023: देश के एसयूवी सेगमेंट में टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी एक नई एसयूवी को लांच करने वाली है। यह कंपनी की पॉपुलर एसयूवी टाटा सूमो (Tata Sumo) का नया वेरिएंट होगा। आपको बता दें कि यह एसयूवी अपने समय की काफी पॉपुलर एसयूवी थी। इसमें आपको बहुत ज्यादा केबिन स्पेस मिल जाता था।
इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी टाटा सूमो 2023 (Tata Sumo 2023) को पेश करने जा रही है। इसमें अब आपको एकदम फ्रेश देखने को मिलेगा। वहीं इसमें आपको कई आधुनिक फीचर्स भी देखने को मिलने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:-एडवांस हुई नई Hero Glamour, अब बिना झंझट कर सकेंगे लंबी दूरी का सफर
Tata Sumo 2023 में मिल सकता है बहुत पॉवरफुल इंजन
कंपनी की पॉपुलर एसयूवी टाटा सूमो में 2936 सीसी के डीजल इंजन आपको मिल सकता है। आपको बता दें जब यह बाजार में मौजूद थी तब यह 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करती थी। इस एसयूवी को कंपनी ने BS4 इंजन तक अपडेट भी किया था। लेकिन बाद में इसे कंपनी को डिस्कंटीन्यू करना पड़ गया। अब कंपनी अपनी इस 7-सीटर एसयूवी को फिर से बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। कई रिपोर्ट्स की माने तो इसके इंजन को नई तकनीक के आधार पर अपडेट किया जा रहा है। इससे इसका माइलेज भी पहले के मुकाबले बढ़ जाएगा।
यह भी पढ़ें:-‘कातिल हसीना’ ये Electric Scooter देती है धांसू रेंज, कीमत सुन आ जाएगा चक्कर
Tata Sumo 2023 के आधुनिक फीचर्स
Tata Sumo 2023 को लेकर जड़ी हुए कई रिपोर्ट्स की माने तो इस दमदार एसयूवी को इसी साल अगस्त तक लांच किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसे लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। इस एसयूवी में क्रूज कंट्रोल के साथ ही कई आधुनिक फीचर्स दिए जा सकते हैं। वहीं कंपनी इसके सेफ्टी पर भी काफी ध्यान दे रही है। ऐसे में इसमें कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी मिलने को संभावना जताई जा रही है। इस एसयूवी में आपको एकदम फ्रेश लुक देखने को मिल सकता है।
इसकी कीमत की बात करें तो कंपनी अपनी इस एसयूवी को 6.5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये की कीमत पर बाजार में उतार सकती है। इसे कंपनी डीजल इंजन के साथ बाजार में पेश करेगी। कंपनी की इस एसयूवी का इंतजार लोग काफी बेसब्री से कर रहे हैं।