नई दिल्ली : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म (Gadar)गदर: 2 को लेकर काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। सनी देओल (Sunny Deol) और उनके चाहने वालों को उनकी इस आने वाली फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर वर्ष 2001 में रिलीज हुई थी और यह फिल्म उनके लिए काफी लकी साबित हुई थी। आज एक्टर को बॉलीवुड में सक्रिय रहते हुए 40 साल हो चुके हैं।
इतने सालों से वह लगातार बॉलीवुड में सक्रिय है और अपनी फिल्मों के जरिए अपने चाहने वालों का को एंटरटेन करते जा रहे हैं। सनी देओल ने वर्ष 1983 में बेताब फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड पर छा गए थे ऐसे में आज हम आपको सनी देओल की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2001 में आई गदर के बाद रिलीज हुई थी।
गदर के हिट हो जाने के बाद सनी देओल की फिल्मों ने भी देशभर में जबरदस्त बिजनेस किया । इस लिस्ट में पहला नाम इंडियन (Indian) फिल्म का है। ग़दर फिल्म रिलीज होने के बाद सनी देओल वर्ष 2001 में फिल्म इंडियन में नजर आए थे। इस फिल्म ने भी रिलीज के साथ जबरदस्त व्यापार किया था। इस फिल्म में सनी देओल के साथ राज बब्बर , डैनी, शिल्पा शेट्टी और ओमपुरी जैसे कलाकार मौजूद थे।
दर्शकों को इस फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी। इसके 1 साल बाद सनी देओल की फिल्म मां तुझे सलाम (Maa Tuje Salam) आई थी। वर्ष 2002 में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना खूब जादू चलाया था। इस फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
इस फिल्म में सनी देओल के अलावा अरबाज खान, तब्बू और ओमपुरी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को आज भी पसंद किया जाता हैं। अमेज़न प्राइम पर देखा जा सकता है। इसके बाद सनी देओल की फिल्म द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई, इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, प्रियंका चोपड़ा, अमरीश पुरी और कबीर बेदी ने अहम् भूमिका निभाई थी। ये फिल्म वर्ष 2003 में रिलीज हुई थी।