Nirahua – Amrapali Romance Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग है। वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहॉट, बोल्ड, ग्लैमरस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के चाहने वालों की कमी नहीं है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इनके गाने आये दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ के गानों के वीडियो का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है।
इस जोड़ी ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। निरहुआ और आम्रपाली असल जिंदगी में भी एक दूसरे के काफी अच्छे हैं। दोनों एक दूजे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। ऐसे में निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक सुपर रोमांटिक गाना यूट्यूब पर हंगामा मचा रहा है।
निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया भोजपुरी गाना ‘आवा लिख दी जिनिगिया तोहरे नाम’ ( AAVA LIKH DI JINIGIYA TOHRE NAAM) दर्शकों द्वारा एक बार फिर से सर्च किया जा रहा है। ये गाना सुपरहिट फिल्म ‘बम-बम बोल रहा है काशी’ का है।
गाने के वीडियो में आम्रपाली दुबे हरी और नारंगी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस आम्रपाली अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म में आम्रपाली और दिनेश लाल यादव के अलावा अंतरा बनर्जी, मनोज टाइगर, संजय पांडे, सीमा सिंह, प्रकाश जैस ने अहम भूमिका निभाई है।
भोजपुरी गाना ‘आवा लिख दी जिनिगिया तोहरे नाम’ को आलोक कुमार और कल्पना ने अपनी आवाज से सजाया है, जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, इसका संगीत राजेश-रजनीश ने दिया है। निरहुआ के इस गाने को T-Series Hamaar Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।