नई दिल्ली:बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर(Arjun kapoor) और मलाइका अरोड़ा(Malaika arora) बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कपल में से एक है। यह दोनों जब भी एक साथ आते हैं तो लोगों के होश उड़ा देते हैं । इनके चाहने वाले भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा(Malavika Arora) को एक साथ देखना पसंद करते हैं ।
अब हाल ही में अर्जुन कपूर(Arjun kapoor) ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान इस पार्टी में उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी थी। यह भी कह सकते हैं कि अर्जुन कपूर के जन्मदिन की पार्टी में मलाइका अरोड़ा ही पूरी पार्टी की जान थी।
#MalaikaArora dancing to ‘Chaiyya Chaiyya’ at #ArjunKapoor’s birthday party is just amazing 💖🤩#Bollywood #trending #video #viral pic.twitter.com/OVX89nInSU
— Indian Paper Ink (@indianpaperink) June 26, 2023
इस पार्टी के दौरान मलाइका अरोड़ा ने ऐसे हॉट मूव दिखाएं की उन्हें देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। मलाइका अरोड़ा के डांस और उनकी एनर्जी को देखने के बाद कोई भी यह नहीं कह सकता कि अभिनेत्री की उम्र 48 के पार है।
इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा अपने हिट गाने छैंया छैंया पर डांस करते हुए नजर आ रही है। उन्होंने गाने पर अपना हुक स्टेप भी किया। अभिनेत्री का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । उनके चाहने वाले उनके इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।अर्जुन की इस बर्थडे पार्टी में अंशुला कपूर, उनके दोस्त, कजिन खुशी कूपर भी शामिल हुए।
इसी पार्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका गजब के डांस मूव्ज करती नजर आ रही हैं । बता दे अर्जुन कपूर हाल ही में 38 साल के हुए हैं। गौरतलब है किनिर्देशक मणीरत्नम की फिल्म ‘दिल से’ का गाना ‘छैंया छैंया..’ रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं। ये गाना सिंगर सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी ने गाया था । यह गाना उस समय काफी हिट हुआ था यह आइटम डांस मलाइका अरोड़ा से पहले रवीना टंडन को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इस पर परफॉर्म करने से मना कर दिया था।