नई दिल्ली : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और सुनीता बेबी इन दिनों काफी मशहूर हो रही है। इंटरनेट पर आए दिन सपना चौधरी और सुनीता बेबी के डांस वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जहां सपना चौधरी पहले से काफी मशहूर है वहीं इन दिनों सुनीता बेबी का क्रेज बना हुआ है। सुनीता बेबी भी सपना चौधरी की तरह एक हरियाणवी और स्टेज डांसर है। सुनीता बेबी इन दिनों काफी नाम कमा रही है। उनके डांस वीडियो काफी ज्यादा वायरल होने लगे हैं। इसके साथ ही हरियाणा में भी आए दिन उनके स्टेज शो होते रहते हैं।
सुनीता बेबी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब भी कहीं उनका कोई स्टेज शो होता है एडवांस में सभी टिकट बुक हो जाती है। उन्हें देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। साथ ही यूट्यूब पर उनके वीडियो अपलोड होते से ही वायरल होना शुरू हो जाते हैं। सुनीता बेबी जब भी डांस करती है एक समा बांध देती है। उन्हें देखने वाले बस देखते ही रह जाते है। हर कोई उनके साथ नाचने लगता है। सुनीता बेबी के ठुमको से हर कोई हिल जाता हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=JNEVMpwZ_1c
आपको बता दें कि ऐसे में इन दिनों डांसिंग सुपरस्टार सुनीता बेबी का एक गाना इंटरनेट और सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही लोग उसे देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। हालिया जो वीडियो सामने आया है उसमें सुनीता बेबी एक फिल्मी गाने ‘कागज कलम दवात ला लिख दूं दिल तेरे नाम करूं’ गाने पर डांस कर रही हैं। उनके इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। इसे 4 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। और इन दोनों की गिनती अभी भी जारी है। सुनीता बेबी भी धमाल मचाएं जा रही हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=sfDpgIjQJE4