Gori Nagori Dance Viral: हरियाणवी स्टेज डांस कार्यक्रमों का अपना ही नशा होता है। नाचने वालों को अपनी आंखों के सामने थिरकते देखने का एक अलग ही मजा आता है। वैसे तो आप जानते ही होंगे कि आज हरियाणवी डांस इंडस्ट्री में कई शानदार डांसर्स हैं। उन्हीं में से एक हैं गोरी नागोरी। गोरी नागोरी का डांस देखते ही बनता है। उनके शानदार ठुमकों के लिए फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं। लाइव कार्यक्रमों में उनकी धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने के लिए हज़ारों की तादाद में लोग आते हैं।
बिजली सी थिरकती हैं गोरी नागोरी
गोरी नागोरी को उनके शानदार और तेजतर्रार डांस के लिए पसंद किया जाता है। उनके कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही मंच के आसपास भारी संख्या में लोग जमा हो जाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही गोरी नागोरी अपने जबरदस्त डांस से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। उनका डांस देखते ही दर्शक झूम उठते हैं और खुद भी नाचने लगते हैं।
सोशल मीडिया पर धूम मचाती हैं गोरी के ठुमके
यह बात तो जगजाहिर है कि गोरी नागोरी का डांस बड़ी संख्या में लोगों को पसंद आता है। उनके कार्यक्रमों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग आते हैं। कुछ लोगों का तो यहां तक मानना है कि डांस के मामले में गोरी नागोरी ही सपना चौधरी को सीधी टक्कर देती हैं। गोरी नागोरी के वीडियो खूब वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर डांसर की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वह अक्सर अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं।
“तेरी आंख का ये काजल” पर धमाकेदार परफॉर्मेंस का वीडियो
आज हम यहां आपके लिए गोरी नागोरी का एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं। जो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। इसे बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं। कई लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में आप गोरी को “तेरी आंख का ये काजल” गाने पर धमाकेदार डांस करते हुए देख सकते हैं। यह वीडियो त्रिमूर्ति कैसेट्स नाम के चैनल पर अपलोड किया गया है।