Pawan Singh – Aamrapali Bhojpuri Song: वैसे तो भोजपुरी इंडस्टी में आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh lal Yadav Nirahua) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दोनों की केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा देती है। निरहुआ और आम्रपाली की एक झलक पाने के लिए लोग हमेशा बेताब रहते हैं। इस जोड़ी ने भोजपुरी जगत को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। लेकिन, इस समय आम्रपाली दुबे भोजपुरी के सुपरस्टार कहलाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
पवन सिंह और आम्रपाली दुबे इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ (SATYA) का गाना ‘राते दीया बुता के’ (Raate Diya Butake) यूट्यूब पर एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है।
इस गाने के वीडियो में आम्रपाली दुबे दुल्हन वाले अवतार में स्टेज पर पवन सिंह के साथ ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में उनके दूल्हे की भूमिका में हैं पवन सिंह हैं। गाने के वीडियो में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे नई-नवेली दुल्हन की तरह बहुत सारे लोगों के सामने में जमीन पर लेटकर पवन सिंह संग रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=oM4BMsRnDgc&pp=ygURTXVoZSBQZSBBdGFrIEphdGE%3D
रेड कलर की साड़ी ने एक्ट्रेस बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह के इस गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है।
अब तक इसे 57,91,18,365 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा हर मिनट बढ़ता ही जा रहा है। गाने को Pawan Singh और Amarpali Dubey पर फिल्माया गया है। इस गाने को Pawan Singh और Indu sonali ने गाया है, जबकि गाने के बोल Sumit Singh Chandravanshi ने लिखा है। गाने को म्यूजिक Chhote Baba ने दिया है।