IPL 2023: मुंबई और लखनऊ के मुकाबले पर होगी सबकी नजर, जानें ऐसा क्यों

By

Anil Kumar

IPL 2023: आईपीएल 2023 में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स आमने सामने होंगी। सभी टीमें अपनी प्रैक्टिस छोड़ देखेंगी ये मुकाबला।

IPL 2023 के मैच नंबर 63 में आज रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और कृणाल पांड्या की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स आमने सामने होंगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के रिजल्ट से अंक तालिका में बड़ा असर देखने को मिलेगा। इस मुकाबले में जिस भी टीम को जीत मिलेगी, वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।

IPL 2023 में आज मुंबई के जितने पर क्या होगा?

अगर आज के इस मुकाबले में मुंबई जीतती है, तो वह अंकतालिका में ना सिर्फ दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी, बल्कि प्लेऑफ में अपनी जगह भी पक्की कर लेगी। हालांकि, मुंबई को इस मुकाबले में जीतने पर भी आधिकारिक रूप से प्लेऑफ का टिकट नहीं मिलेगा, लेकिन मुंबई की इस जीत से बाकी की टीमों को काफी तगड़ा झटका लगेगा। जो इस वक्त 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के बारे में सोच रही हैं। इसमें आरआर, केकेआर की टीमें शामिल हैं।

IPL 2023 में आज लखनऊ के जीतने पर क्या होगा?

अगर आज के इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स जीतती है, तो फिर इस बात का फैसला हो जाएगा कि मात्र एक ही टीम 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाएगी। इसके पीछे का कारण यह है कि तीन टीमों के पास 15 या उससे ज्यादा अंक हो जाएंगे। ऐसे सिचुएशन में सिर्फ आखिरी पोजिशन ही खाली होगी। हालांकि, अभी भी बैंगलोर और पंजाब के पास 16 अंकों तक पहुंचने का मौका है और साथ ही मुंबई के पास भी अभी एक मुकाबला बाकी है जिसमें एमआई पलटन जीत कर 16 अंकों तक पहुंच सकती है।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App