नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। मोनलिसा की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। मोनालिसा को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है।
मोनालिसा (Monalisa Video) अपने फैंस को कभी भी निराश नहीं करती हैं। मोनालिसा असल जिंदगी में भी काफी ज्यादा बोल्ड और हॉट है। मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
मोनालिसा जब भी स्क्रीन पर नजर आती हैं, तो बवाल मच जाता है। मोनालिसा ने भोजपुरी जगत के कई एक्टर के साथ किया है। मोनालिसा की जोड़ी को पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और निरहुआ के साथ काफी ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
हालांकि, मोनालिसा ने बहुत लंबे समय से भोजपुरी इंडस्टी से दूरी बनाई हुई है। लेकिन, मोनालिसा के चाहने वाले उनके पुराने गाने को आये दिन यूट्यूब पर सर्च करते रहते हैं। इसी बीच मोनालिसा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
मोनालिसा और दिनेश लाला यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) पर फिल्माया गया भोजपुरी गाना ‘सकेत होता राजा जी’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की सुपरहिट जोड़ी स्क्रीन पर जब भी एक साथ नजर आती है, तो बवाल मच जाता है।
निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के ऐसे कलाकार है, जिनके साथ ज्यादातर एक्ट्रेस काम करना पसंद करती हैं। मोनालिसा गाने के वीडियो में लाल रंग की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। अपनी हॉटनेस से मोनालिसा ने इंटरनेट का तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है।
ये गाना वैसे तो काफी पुराना है, लेकिन फिलहाल ये गाना लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता हुआ दिख रहा है। गाने के वीडियो में मोनालिसा और निरहुआ के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं।
दोनों गाने के वीडियो में जमकर एक दूजे के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ और मोनालिसा की जोड़ी को गाने में बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
इस गाने को दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गाया है, जबकि गाने का संगीत राजेश-रजनीश ने दिया है। वहीं, गाने के बोल विनय बिहारी प्यारे लाल यादव और श्याम देहाती ने एक साथ मिलकर लिखा है। इसके डायरेक्टर रवि सिन्हा, प्रोड्यूसर मोनिका सिन्हा हैं।