नई दिल्ली। भोजपुरी के रोमांस किंग (Bhojpuri Romance King) कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। खेसारी लाल यादव की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है।
एक्टर खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा ही बेताब रहते हैं। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी जगत को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टर ने कई भोजपुरी एक्ट्रेस संग काम किया है।
गाना ‘तोहर होठवा लागेला चाकलेट’ हुआ वायरल
लेकिन, खेसारी लाल यादव और भोजपुरी इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती हैं। इस जोड़ी को दर्शकों द्वारा भी खूब प्यार मिला है। ये दोनों जब भी फिल्मी पर्दे पर एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है।
इसी बीच खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी पर फिल्माया गया गाना भोजपुरी गाना ‘तोहर होठवा लागेला चाकलेट’ (Tohar Hothwa Laagela Chaklate) सोशल मीडिया पर तेजी से धमाल मचा रहा है।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांस
इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की हॉट और सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस जोड़ी ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।
फिल्म ‘संधर्ष’ (SANGHARSH) का गाना ‘तोहर होठवा लागेला चाकलेट’ में काजल राघवानी कमाल का डांस मूव्स देखने को मिला है। काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का रोमांस लोगों को दीवाना बना रहा है। इस गाने को अभी तक 44,877,643 से अधिक बार देखा जा चुका है।
काजल राघवानी ने हॉट अदाओं से किया मदहोश
करीब इस गाने को 135 K से ज्यादा के लाइक्स और कमेंट्स भी मिल चुके हैं। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव पिंक कुर्ते में नजर आ रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ काजल राघवानी ब्लू साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
काजल राघवानी ने हॉट अदाओं से खेसारी लाल सहित दर्शकों को भी मदहोश कर दिया है। दोनों स्टार्स के बीच कई बोल्ड सीन भी फिल्माए गए हैं।आपको बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल कर्णप्रिय हैं और गाने को संगीत से सजाया है धनंजय मिश्रा ने। यह गाना काफी पुराना है, लेकिन इस समय दर्शकों द्वारा एक बार फिर से सर्च किया जा रहा है।