नीली साड़ी पहन बेडरूम में Khesari Lal से बार – बार चिपकर रोमांस करती दिखीं Kajal Raghwani, मचाया बवाल

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। खेसारी लाल ने अपनी एक्टिंग और अपनी आवाज के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हुई है। खेसारी लाल ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं।

खेसारी लाल ने काफी दिक्कतों और मुश्किलों का सामना करने के बाद अपने मुकाम को हासिल किया है। खेसारी लाल के चाहने वाले आपको देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में देखने को मिल जायेंगे। इंडस्टी में खेसारी लाल की जोड़ी को सबसे अधिक काजल राघवानी (Kajal Raghwani Song) के साथ पसंद किया गया है।

काजल राघवानी और खेसारी लाल का हॉट रोमांस 

इन दोनों की जोड़ी को भोजपुरी जगत के दर्शक खूब पसंद करते हैं। इनके म्यूजिक वीडियो, गाने और फिल्में रिलीज के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। इसी बीच भोजपुरी फिल्म ‘नागदेव’ का एक गाना फिर से लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।

भोजपुरी सॉन्ग ‘आहो एह ओरिया’ में काजल राघवानी और खेसारी लाल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखते हुए ही बन रही है। खेसारी का यह गाना सुनते ही दिल मचल उठता है और पैर थिरकने लगते हैं। इस गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं, वहीं संगीत दिया है मधुकर आनंद ने। भोजपुरी सॉन्ग ‘आहो एह ओरिया’ का म्यूजिक बहुत ही ज्यादा कमाल का है।

हॉट केमिस्ट्री ने लगाई आग 

गाने के वीडियो में काजल राघवानी और खेसारी लाल जोरदार ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। काजल राघवानी एक्टर खेसारी लाल को अपनी हॉटनेस से बेकाबू करती हुई नजर आ रही है। खेसारी लाल एक्ट्रेस काजल से अपना पीछा छुड़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

आपको बता दें कि यह भोजपुरी गाना 21 दिसंबर 2018 को यूट्यूब चैनल Enter10 Rangeela पर शेयर किया गया था, जहां आप कभी भी इसे देख सकते हैं। इसे खबर लिखें जाने तक 2 करोड़ से भी ज्यादा यानी 24,477,863 बार देखा जा चुका है।

गाने में खेसारी लाल यादव नीली धोती-कुर्ता में काफी ही ज्यादा डैशिंग लग रहे हैं, वहीं काजल राघवानी की बात करें तो एक्ट्रेस नीली साड़ी में कमाल की दिख रही है। काजल राघवानी अपने शानदार डांस मूव्स और अदाओं से वो सबको मंत्रमुग्ध कर रही हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App