नई दिल्ली: हमारे घरों में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ ऐसे भी जीव जंतु मौजूद होते हैं जिनकी वजह से हमें काफी सारी नुकसानो को झेलना पड़ता है। मच्छरों को काटना तो हम फिर भी काफी हद तक बर्दाश्त कर लेते हैं। लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसे कीड़े मकोड़े मौजूद होते हैं हमारे घरों में जो हमारे शरीर के किसी भी हिस्से में काट ले तो जलन और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी दिक्कतें होने के बाद हम घबराहट में कुछ ऐसे कदम उठा लेते हैं जिससे हमें उल्टा और नुकसान झेलना पड़ता है। हालांकि अगर हम थोड़ा सचेत रहें तो कीरा काटने से बड़ी से बड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अलग-अलग तरह के कीड़े के काटने से हमे अलग तरह का असर का अनुभव होता है। इसीलिए कहा जाता है कि वक्त रहते ही हमें खतरे को पहचानने की जरूरत होती है।
जब कीड़ा काटने पर ना मिले आपको डॉक्टर
जब कभी भी हमें कीड़ा काटे तो इसका इलाज हमें जल्द से जल्द ही करना चाहिए। लेकिन हमने देखा है कई बार लोगों को डॉक्टर और क्लीनिक के आसपास ना होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे जिन को इस्तेमाल में लाने से कीड़े काटने के बाद जलन और सूजन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
कीड़ा के काटने पर अपनाए यह घरेलू उपाय
अगर कभी भी कीड़ा काट ले तो हमें घबराना नहीं चाहिए। अपने बॉडी को रिलैक्स करने कि कोशिश करें और जिस जगह पर कीड़ा काटा है वहां से जहर को निकालने की। इसके पश्चात अफेक्टेड एरिया पर अच्छे से साबुन घीस कर साफ करें।
हमने कई बार कीड़े के काटने के बाद यह पाया है कि जिस हिस्से पर वह हमें काटते हैं वहां जबरदस्त खुजली होने लगती है। ऐसे में आप बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर अफेक्टेड एरिया पर लगा ले।
हम सभी जानते हैं कि शहद को हमारे स्किन के लिए बेहद कारगर माना गया है। इसीलिए कीड़े के काटने के बाद अफेक्टेड एरिया पर सेहत को लगाएं आपको तुरंत आराम मिलेगा।
कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। एलोवेरा से बने जेल का इस्तेमाल आप डंक किए हुए जगह पर लगा कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को करने से हमें तुरंत आराम मिलता है।