नई दिल्ली: Motorola Razr 2023 Smartphone: मोटोरोला मोबाइल बाजार में कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है, जिनमें कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिलते हैं। कंपनी ने ये स्मार्टफोन बहुत कम कीमत के साथ पेश किए हैं। आलम यह है कि बाजार में जब भी मोटोरोला का कोई स्मार्टफोन आता है तो खरीदने की होड़ सी मच जाती है।
इसे भी पढ़ें- हाई बीपी और कोलेस्ट्रोल की वजह से हो सकता है मौत का खतरा,आज से करें इस चाय का सेवन शुरु
वहीं आपको बता दें कि Motorola अपना पॉपुलर स्मार्टफोन Motorola Razr को अपग्रेड वर्जन में लॉन्च करने वाली है। इसका नाम Motorola Razr 2023 होगा। इसमें दो डिस्प्ले मिलेंगे। इसी के साथ इसमें जबरदस्त फीचर्स मिलेंगे। वहीं Motorola Razr 2023 के बारे जानकारी लीक हुई।
Motorola Razr 2023 की लीक जानकारी
बता दें कि पॉपुलर लीकस्टर इवान ब्लास ने Motorola Razr 2023 के कुछ हाई क्वालिटी रेंडर को शेयर किया है। लीक जानकरी के मुताबिक, स्मार्टफोन में रियर पैनल नए डिजाइन का होगा। पैनल को दो अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है, जिसमें मैट वेलवेट एजी ग्लास मिलता है और सबसे नीचे मोटोरोला रेजर लोगो दिया है। बताया जा रहा है 3.6-इंच का सेकंडरी डिस्प्ले मिलेगा और डिस्प्ले पप्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलेगा।
कैमरे की बात करें तो रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं उम्मीद की जा रही है कि सेल्फी और वीडियों कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। बता दें कि अपकमिंग Motorola Razr एकदम चिकनी डिजाइन के साथ आएगा, जिसमें बाहर वाली डिस्प्ले सबसे बड़ी खासियत है और यही इस स्मार्टफोन को सबसे अलग बनाती है।
इसे भी पढ़ें- Jio को पछाड़ने आया BSNL का यह 107 रुपये वाला प्लान, पाएं 100 दिन की वैलिडिटी के साथ बहुत कुछ
Motorola Razr 2023 स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। मोटोरोला अपने अगले क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डिंग स्मार्टफोन Motorola Razr 2023 को जल्द लॉन्च कर सकता है। वैसे जानकारी के मुताबिक कंपनी इस स्मार्टफोन को 1 जून 2023 को लॉन्च कर सकती है।