नई दिल्ली: हमारे आयुर्वेद में आंवला को किसी जरीबुटी से कम नहीं मानते है। निरंतर रूप से इसका सेवन करने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचते है। हम ने अक्सर अपने घरों में आमला से मुरब्बा, आचार और जूस जैसी चीजें बनते हुए देखा है। लेकिन क्या आपने आंवले से बनी चटनी का स्वाद चखा है? अगर आपने आंवले से बनी चटनी का स्वाद अब तक नहीं सका है तो हम आपके लिए आज इस चटनी कि रेसिपी लेकर आएं। आंवले की चटनी स्वाद से तो भरपूर होती है इसके अलावा इसमें में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा भी पाए जाते हैं। यह हमारे आंखों की रोशनी और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए लाभदायक माना जाता है। इतना ही नहीं है हमारे पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। तो चलिए आज इस लेख के जरिए हम जानेंगे आंवले की चटनी बनाने की पूरी विधि।
आंवले की चटनी बनाने कि जरूरी सामग्री
8-10 आंवला
1/2 इंच टुकड़ा अदरक
4 टेबलस्पून हरा धनिया कटा
4-5 कली लहसुन
2-3 हरी मिर्च
1 टी स्पून सरसों तेल
नमक स्वादानुसार
आंवले कि चटनी बनाने कि विधि
आंवले की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आपको आंवले को पानी से अच्छे से साफ करना है। आंवले को पानी से साफ करने के बाद बारिक – बारिक काट ले। आंवले को काटने के बाद धनिया के पत्ते को भी बारीक तरीके से काट ले। फिर तीनों चीजों को मिक्सर में डालकर पीस ले। इसके बाद आप मिक्सर में अदरक के टुकड़े, लहसुन का टुकड़ा, स्वाद अनुसार नमक और तेल डालें। अब इसमें पानी डालकर दोबारा से इसे 1 से 2 मिनट तक पीसे। यह सारी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपकी आंवले की चटनी बनकर तैयार है। आप आंवले से बनी चटनी का उपयोग रेफ्रिजरेटर में रखकर एक हफ्ते तक कर सकते हैं।