Bhojpuri hot song : भोजपुरी गायक-अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) ने अपने फैंन्स के लिए एक नया गाना ‘टुट जस कमर’ पेश किया है। अभिनय के अलावा, वह अपनी गायन प्रतिभा के लिए भी जाने जाते हैं और उन्होंने अब तक भोजपुरी दर्शकों के लिए कई चार्टबस्टर ट्रैक रेकॉर्ड किये हैं। अभिनेता ने कई भक्ति एल्बमों में भी अपनी आवाज दी है।
वीडियो में कल्लू पूजा गांगुली के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। इसे यादव राज ने लिखा है और संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। गाना तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। इस गाने में देखा जा सकता है किस तरह से अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) अपनी नई नवेली दोस्त पूजा गांगुली के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वह उन्हें कभी पलंग पर लेटाते हैं तो कभी उनकी कमर पर जोर से चिमटी लेते हैं।
इस गाने को अब तक 11 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है और यह गाना दिसंबर 2021 को म्यूजिक चैनल वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी पर अपलोड किया गया था। इस गाने पर 10,000 लाइक भी आ चुके हैं। पूजा गांगुली और अरविंद अकेला कल्लू की केमिस्ट्री ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं।
अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) की निजी जीवन के बारे में बात करे तो उन्होंने हाल ही में शादी की हैं। वाराणसी में शिवानी पांडेय से उनकी शादी हुई और समारोह में शामिल होने निरहुआ और अक्षरा सिंह जैसे दिग्गज भोजपुरी कलाकार भी पहुंचे थे। उनके पास कार और बुलेट भी हैं। अब कल्लू का स्टारडम और इकोनॉमी दोनों हाई हैं।
दूसरी ओर, अरविंद अकेला कल्लू की आने वाली फिल्मों में ‘शादी बाय चांस’, ‘शादी मुबारक’, ‘कल्लू की दुल्हनिया’, ‘आन बान शान’, ‘शादी मुबारक’ और ‘राम अब्राम’ जैसी कई भोजपुरी फिल्में शामिल हैं। वह अपनी आवाज़ के लिए भी काफी मशहूर हैं। साथ ही कई स्टेज शो भी करते है।