नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी की हसीन अदाकाराओं में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के गाने ने इस समय सोशल मीडिया पर. तबाही मचाया हुआ है। अक्षरा सिंह को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है।
अक्षरा सिंह (Akshara Singh Video) जबरदस्त एक्ट्रेस के साथ ही एक प्रोफेशनल डांसर भी हैं। अक्षरा सिंह को सोशल मीडिया पर भी काफी ही ज्यादा एक्टिव देखा जाता है। एक्ट्रेस अपने फैंस के लिए आये दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती ही रहती हैं।
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के उडाये होश
अक्षरा सिंह ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। एक्ट्रेस कई सुपरहिट फिल्में इंडस्टी को तोहफे में दे चुकी हैं। अक्षरा सिंह यूं तो कई भोजपुरी स्टार के साथ फिल्मी पर्दे पर धमाल मचाती हुईं नजर आ चुकी हैं, लेकिन पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी को अभी तक में सबसे अधिक पसंद किया गया है।
पवन सिंह और अक्षरा का रोमांस
पवन सिंह और अक्षरा सिंह की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों जोड़ी हिट मानी जाती थी। लेकिन, इनके बीच में चल रहा विवाद अब खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस वजह से अब ये दोनों स्टार्स एक साथ नजर नहीं आते हैं। ये जोड़ी जब भी एक साथ नजर आती थी तो भोजपुरी दर्शकों के बीच खलबली मचा जाती थी। इसी बीच इनका एक पुराना गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है।
गाना ‘ओठलाली में रोटी बोर के’ हुआ वायरल
अक्षरा और पवन सिंह पर फिल्माया गया गाना ‘ओठलाली में रोटी बोर के’ (Othlali Me Roti Bor Ke) एक बार फिर से इंटरनेट पर वायरल होता हुआ दिख रहा है। इस गाने के वीडियो में दोनों स्टार्स एक दूसरे पर बेशुमार प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।
इस गाने में पवन सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया गया है। गाने में पवन सिंह और अक्षरा के बीच प्यार भरी नोंक-झोंक भी देखने को मिल रही है। अक्षरा सिंह अपनी हॉट अदाओं से पवन सिंह के होश उड़ाती हुईं नजर आ रही हैं।
इस गाने को Bhojpuri Hit Songs नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है, जिसे अभी तक 17,359,554 से अधिक बार देखा जा चुका है।